Search

 
 
 

महिलाओं के सावन मिलन समारोह में मधु गुप्ता बनी सावन क्वीन

 
Ranchi : बूटी मोड़ स्थित होटल रॉयल रिट्रीट में शनिवार को शहर की महिलाओं ने सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. सावन मिलन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया. इस समारोह में  महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं भी हुईं. महिलाओं के द्वारा डांस और पेपर डांस कंपटीशन किया गया. सावन मिलन समारोह में सावन क्वीन का खिताब मधु गुप्ता को मिला. वहीं रेनू, मोना सिंह, पूनम अंशु को भी  विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत किया गया.

महिलाओं को भाग- दौड़ भरी जिंदगी में अपने मनोरंजन के लिए भी वक्त निकालना चाहिए

सावन क्वीन मधु गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को भाग- दौड़ भरी जिंदगी में कभी -कभी अपने मनोरंजन के लिए भी वक्त निकालना चाहिए. समाज की महिलाओं के मनोरंजन के लिए हम हर साल सावन मिलन समारोह का आयोजन करते हैं. सभी महिलाएं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं. कार्यक्रम में मीना गुप्ता, सविता, इंदु पांडे, अलका, रेखा, प्रतिमा, सविता सिंह, लक्ष्मी, मालती, प्रीति आदि शामिल हुईं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/road-safety-awareness-campaign-launched-in-ranchis-balkrishna-high-school/">रांची

के बालकृष्ण हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा के प्रति चालाया गया जागरुकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही