Search

 
 
 

मधु कोड़ा ने मांगी विस चुनाव लड़ने की इजाजत, दिल्ली HC का दरवाजा खटखटाया

 
Ranchi : झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी है. इसके लिए उन्होंने दिल्ली हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मधु कोड़ा ने दिल्ली हाइकोर्ट में विधानसभा चुनाव लड़ने देने का आग्रह करते हुए एक याचिका दाखिल की है. याचिका में उन्होंने खुद के पूर्व सांसद, विधायक और सीएम होने का हवाला दिया है. बताते चलें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. अगर उनके दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगी, तो वो चुनाव लड़ने से चूक जाएंगे.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने इस याचिका का विरोध किया और कहा कि पूर्व में हाइकोर्ट ने ऐसी याचिका खारिज की है. हाइकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली सुनवाई 13 अगस्त को रखी है. कोड़ा ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि साल 2017 में उनकी क्रिमिनल अपील पेडिंग की. साल 2020 में अदालत के द्वारा दिए गए आदेश के चार साल गुजर गए हैं, लेकिन मामले को सुनवाई के लिए अब तक सूचीबद्ध नहीं किया गया है.

साल 2017 में गए थे जेल

बता दें कि मधु कोड़ा झारखंड के पूर्व सीएम हैं. उनकी पत्नी गीता कोड़ा इस लोकसभा चुनाव सिंहभूम से बीजेपी की प्रत्याशी हैं. खुद पीएम मोदी ने गीता कोड़ा के पक्ष में चाईबासा में चुनावी सभा कर जनता से वोट की अपील की है. आपको बता दें कि साल 2017 में हाइकोर्ट ने मधु कोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. लेकिन साल 2018 में मधु कोड़ा को इस मामले में बेल दे दी गई थी और जुर्माने पर रोक लगा दी गई थी. इसके बाद वर्ष 2020 में मधु कोड़ा ने दिल्ली हाइकोर्ट में अर्जी देकर सजा माफ करने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/rs-45-90-lakh-recovered-from-a-car-going-from-ranchi-towards-hazaribagh/">रांची

से हजारीबाग की तरफ जा रही कार से 45.90 लाख रुपये बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही