Search

 
 
 

मधु प्रिया स्मारक अंडर 14 क्रिकेट का आगाज, विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार नकद इनाम

 
Ranchi : मधु प्रिया स्मारक अंडर 14 क्रिकेट का आज सोमवार को आगाज हुआ. अरुणोदय क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अर्चित आनंद, सेल के जीएम अनुप सिन्हा, आयोजन सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी अरुण विद्यार्थी और शिराज वजिल ने किया.प्रतियोगिता के सभी मुकाबले पुराने विधानसभा मैदान में खेले जायेंगे. इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया है. अरुण विद्यार्थी ने बताया कि यह प्रतियोगिता आरडीसीए के नियम के तहत होगी. विजेता टीम को 21000 और उपविजेता को 11000 का नकद इनाम दिया जायेगा. मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही