Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मधुबनी : रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग

वन विभाग की टीम ने पैर के निशान के सैंपल लिये Madhubabi :  मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र स्थित भगता गांव से उत्तर बधार में तेंदुआ घुमता दिखा. यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी. तेंदुआ देखने के बाद इलाके में लोग दहशत में हैं. ग्रामीणों ने इसकी खबर वन विभाग को दी. सूचना पाकर झंझारपुर से वन विभाग की एक टीम बुधवार देर शाम वहां पहुंची. हालांकि उस वक्त तेंदुआ कही दिखायी नहीं दिया. वन विभाग की टीम ने तेंदुआ के पैर के निशान के सैंपल लिये और उसे जांच के लिए भेज दिया. वनपाल ने बताया कि पैर के निशान से स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह तेंदुआ का है या दूसरे जंगली जानवर का. हालांकि वनपाल ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही