Search

मधुबनी पुलिस ने छापेमारी कर जब्त की अंग्रेजी शराब, प्राथमिकी दर्ज

आरोपी शकील गिरफ्तार

Madhubani: मधुबनी के चभच्चा चौक पर पुलिस ने छापेमारी कर शकील अहमद के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने शकील को गिरफ्तार किया कर लिया. शकील भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री बताए जाते हैं. पुलिस ने उनके बेटे मो. आसिफ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. 

इस मामले पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री शकील अहमद के घर से 45 बोतल बियर, अंग्रेजी शराब और 60 बोतल नेपाली देसी शराब की बोतलें जब्त की गई हैं. कहा कि पहले शकील के पुत्र आसिफ को शराब बेचते पकड़ा गया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई की.

बता दें कि शुक्रवार को स्टेशन मोहल्ला से दिनेश मुखिया के घर से आसिफ शराब की डिलीवरी करते पकड़ा गया था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब की खरीद और बिक्री में अपने पिता की संलिप्तता स्वीकार की थी. इसके बाद उसके घर पर छापेमारी की गई. पुलिस ने दोनों के अलावा दिनेश पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गये

दूसरी तरफ शराब की खरीद और बिक्री के अन्य मामलों में पुलिस ने सुभाष चौक निवासी भरत कुमार, सूरतगंज के मोहन प्रधान, रोहित नायक और सप्ता के दिनेश यादव पर भी प्राथमिकी दर्ज की है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.  इस मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि शकील अहमद को पार्टी से हटाया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//