Madhupur : मधुपुर सीट पर लगातार पांचवे राउंड तक पीछे रहने के बाद छठें राउंड सेलेकर 8 वें राउंड तक जेएमएम ने बनायी बढ़त. 7 वें राउंड में बीजेपी को मिले कुल 30238 वोट. वहीं जेएमएम को 34314 वोट मिले. 4076 वोट से आगे चल रहे हफीजुल हसन. वहीं 8 वें राउंड में बीजेपी को 4467 वोट मिले जबकि हफीजुल हसन को 5094 वोट मिला.
8 वें राउंड में भी जेएमएम प्रत्याशी आगे
प्रत्याशी | 8 वें राउंड के वोट | कुल वोट |
गंगा नारायण सिंह | 4467 | 34705 |
हफीजुल हसन | 5094 | 39408 |
अशोक कुमार ठाकुर | 87 | 904 |
उत्तम कुमार यादव | 118 | 614 |
किशन कुमार बथवाल | 51 | 350 |
राजेन्द्र कुमार | 104 | 843 |
नोटा | 1903 |
7 वें राउंड में जेएमएम प्रत्याशी आगे
प्रत्याशी | 7 वें राउंड के वोट | कुल वोट |
गंगा नारायण सिंह | 3231 | 30238 |
हफीजुल हसन | 5625 | 34314 |
अशोक कुमार ठाकुर | 89 | 817 |
उत्तम कुमार यादव | 66 | 496 |
किशन कुमार बथवाल | 40 | 299 |
राजेन्द्र कुमार | 85 | 739 |
नोटा | 1698 |
6 वें राउंड का वोट
प्रत्याशी | 6 वें राउंड के वोट | कुल वोट |
गंगा नारायण सिंह | 2713 | 27007 |
हफीजुल हसन | 7858 | 28689 |
अशोक कुमार ठाकुर | 94 | 728 |
उत्तम कुमार यादव | 50 | 430 |
किशन कुमार बथवाल | 34 | 259 |
राजेन्द्र कुमार | 106 | 654 |
नोटा | 1507 |
5 वें राउंड का कुछ वोट
प्रत्याशी | 5 वें राउंड के वोट | कुल वोट |
गंगा नारायण सिंह | 2750 | 24294 |
हफीजुल हसन | 6348 | 20831 |
अशोक कुमार ठाकुर | 104 | 634 |
उत्तम कुमार यादव | 58 | 380 |
किशन कुमार बथवाल | 55 | 225 |
राजेन्द्र कुमार | 104 | 548 |
नोटा | – | 1335 |
बीजेपी प्रत्याशी धीरे- धीरे जीत के करीब पहुंच चुके हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को हार हाथ लगी थी. 2019 में झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं.
मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने लगे है. चौथे राउंड में बीजेपी प्नत्याशी को जेएमएम प्रत्याशी से 7 हजार वोट ज्यादा मिले है. सिर्फ चौथे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को 5432 वोट मिले हैं. वहीं JMM प्रत्याशी हफीजुल हसन को 4205 वोट मिले हैं. कुल वोटों में बीजेपी को अबतक 21544 वोट मिले है. वहीं जेएमएम को 14483 वोट प्राप्त हुए है.
पहले रूझान से ही बीजेपी चल रही आगे
वहीं पहले रूझान से ही बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने बढ़त बनायी रखी हैं. जेएमएम प्रत्याशी हफीजुल हसन से 3 हजार वोट आगे चल रहे है. पहले रूझान में गंगा नारायण सिंह को 5859 वोट मिले हैं. वहीं जेएमएम प्रत्याशी हफीजुल हसन को 2981 वोट मिले हैं. निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार ठाकुर को 178, उत्तम कुमार यादव को 95, किशन कुमार बथवाल को 69, राजेन्द्र कुमार को 152 वोट मिले है. जबकि नोटा को 366 वोट पड़े है. 3 हॉल में 21 टेबल पर मतगणना हो रहा है. वोटों की गिनती के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है. उपचुनाव में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में खड़े है.
मतगणना केंद्र में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
मधुपुर उपचुनाव की मतगणना शांति पूर्ण हो इसको लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. मतगणना केंद्र के पास उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति काउंटिंग हॉल के अंदर नहीं जा सके. एक वरिष्ठ मजिस्ट्रेट को पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ पुलिस की सुरक्षा घेरे के साथ नियुक्त किया गया है.
जेएमएम और भाजपा के बीच है कड़ी टक्कर
बता दे कि मधुपुर उपचुनाव 17 अप्रैल को वोटिंग हुई है. कुल वोटिंग 71.60 % हुई है. जेएमएम से हफीजुल हसन और भाजपा के गंगा नारायण सिंह में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बता दें कि विधानसभा 2019 में झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की थी. जिसके बाद उन्हे हेमंत कैबिनेट में मंत्री पद दिया गया था. लेकिन 3 अक्टूबर को उनका निधन कोरोना संक्रमित होने के बाद हो गया था. जिसके बाद मधुपुर विधानसभा में उपचुनाव कराना पड़ा.