Search

मधुपुर उपचुनाव: आज चुनाव प्रचार कर लौटेंगे CM, BJP के दिग्गज भी लगायेंगे पूरा जोर, कल थमेगा शोर

Madhupr: मधुपुर उपचुनाव के प्रचार का शोर अंतिम चरण में है. कल यह शोर थम जायेगा, लेकिन इससे पहले सभी पार्टी, प्रत्याशी और स्टार प्रचारकों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी 6 दिन से मधुपुर में कैंप कर रहे हैं. आज सीएम कई सभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदान से संबंधित निर्देश देकर शाम में वापस रांची लौट जाएंगे. उधर एनडीए खेमे के सभी नेता मधुपुर में मौजूद हैं. बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश समेत पार्टी के कई विधायक और सांसद चुनाव प्रचार कर रहे हैं. बीजेपी के सभी स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार का शोर थमने तक मधुपुर में ही कैंप करेंगे.

समंदर पार वाला गंगा आपके वोटों को समंदर में डुबा देगा- हेमंत

एनडीए और यूपीए की नाक की लड़ाई बने मधुपुर उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर भी जारी है. मधुपुर में सीएम हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि बीजेपी हमेशा वोट खरीदती और सांप्रदायिक तनाव फैलाती है. बीजेपी ने जिस गंगा को चुनाव में खड़ा किया है वो समंदर पार का रहने वाला है. मधुपुर की जनता का वोट वह समंदर में बहा देगा. सीएम ने कहा कि बीजेपी पूंजीपतियों की बदौलत मधुपुर को लूटना चाहती है. उन्होंने देश में वैश्विक महामारी कोरोना को बढ़ाने का आरोप भी केंद्र सरकार पर लगाया.

रात के अंधेरे में मुख्यमंत्री से मिलते हैं डीसी-एसपी- निशिकांत

उधर बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार इस उपचुनाव को प्रभावित करना चाहती है. देवघर के डीसी, एसपी और मधुपुर के एसडीओ, एसडीपीओ रात के अंधेरे में मुख्यमंत्री से मिलते हैं. चुनाव आयोग इन सभी अफसरों के मोबाइल लोकेशन और सीडीआर की जांच कराये.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//