Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मधुपुर पुलिस पहुंची हजारीबाग, आरोपी के घर पर चिपकाया इश्तेहार

Hazaribagh : हजारीबाग लोहसिंगना थाना क्षेत्र के मंडई खुर्द स्थित अभियुक्त सद्दाम के घर पर मधुपुर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. लोहसिंगना थाना के सहयोग से मंगलवार को डिगडिगी बजाते हुए आरोपी के मुख्य द्वार पर मधुपुर पुलिस ने पोस्टर चिपकाया. इश्तेहार में लिखा है कि अगर आरोपी नाबालिग बच्ची के साथ वह कोर्ट में हाजिर नहीं होगा, तो कार्रवाई करते हुए घर की कुर्की जब्ती की जाएगी. इस संबंध में मधुपुर थाना से आयी पुलिस ने बताया कि सद्दाम उर्फ सब्बू मई 2022 में मधुपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर फरार हो गया था. उसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. उसके बाद अभियुक्त फिर अपने पांच सहयोगियों के साथ मधुपुर पहुंचा और नाबालिग लड़की का अपहरण कर हजारीबाग ले आया. उसके बाद से वह अब तक फरार है. न्यायालय से अभियुक्त के खिलाफ वारंट जारी है. इसमें एक माह का समय देते हुए सरेंडर करने की बात कही गई है. इसे भी पढ़ें: सुप्रीम">https://lagatar.in/no-relief-to-manish-sisodia-from-the-supreme-court-said-why-did-you-come-here-directly-if-you-need-bail-then-go-to-the-high-court/">सुप्रीम

कोर्ट से मनीष सिसोदिया को राहत नहीं…कहा,सीधे यहां क्यों आये? जमानत चाहिए, तो हाई कोर्ट जायें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही