LagatarDesk : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. माधुरी की मां स्नेहलता देशमुख का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. माधुरी दीक्षित की मां निधन आज सुबह करीब 8.40 बजे हुआ. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में आज दोपहर 3 बजे होगा. इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षित के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी. (पढ़ें, DSP">https://lagatar.in/home-departments-silence-in-dsp-to-ips-promotion-matter-upsc-not-sent-reply-even-after-two-and-a-half-months/">DSP
से IPS प्रोन्नति मामला : गृह विभाग की चुप्पी, ढाई माह बाद भी यूपीएससी को नहीं भेजी फाइल)
रहे हैंडपंप, पानी पहुंच से दूर [wpse_comments_template]
से IPS प्रोन्नति मामला : गृह विभाग की चुप्पी, ढाई माह बाद भी यूपीएससी को नहीं भेजी फाइल)
https://www.instagram.com/p/CfT0-GYPuqm/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
माधुरी दीक्षित ने मां का बर्थडे धूमधाम से किया था सेलिब्रेट
माधुरी दीक्षित अपनी मां स्नेहलता के बेहद करीब थीं. पिछले साल जून में माधुरी ने अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा था कि हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है. वे वाकई सही कहते हैं. आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है. मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं. इसे भी पढ़ें : हांफ">https://lagatar.in/handpumps-gasping-water-out-of-reach/">हांफरहे हैंडपंप, पानी पहुंच से दूर [wpse_comments_template]
Leave a Comment