Search

 
 
 

मध्य प्रदेश : सिंगरौली में बैंक लूटने के बाद अपराधियों ने गढ़वा में खरीदे फोन, मोबाइल शोरूम में एमपी पुलिस ने जांच की

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई बड़े लूटकांड की जांच का दायरा अब झारखंड के गढ़वा तक फैल गया है.  घटना को अंजाम देने के बाद  अपराधियों के गढ़वा आने की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश के रीवा से पुलिस टीम गढ़वा पहुंची.
 

 Garhwa :  मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई बड़े लूटकांड की जांच का दायरा अब झारखंड के गढ़वा तक फैल गया है.  घटना को अंजाम देने के बाद  अपराधियों के गढ़वा आने की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश के रीवा से पुलिस टीम गढ़वा पहुंची. उसने शहर के मेन रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम में जांच की और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले.

 


सूत्रों के मुताबिक  लूट के बाद संदिग्धों में शामिल एक व्यक्ति के गढ़वा पहुंचने और यहां से महंगे मोबाइल खरीदने की जानकारी पुलिस को मिली थी. इसी आधार पर पुलिस ने शोरूम में पहुंचकर खरीदारी से जुड़े रिकॉर्ड, फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए. टीम संदिग्ध के हुलिए और मूवमेंट का मिलान कर रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

 


बताया जाता है कि सिंगरौली के बैढ़न क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और सोना-नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद अलग-अलग संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है.

 


रीवा से आयी पुलिस टीम का कहना है कि गढ़वा में जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. इन सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं गढ़वा पुलिस भी स्थानीय स्तर पर सतर्क है और एमपी पुलिस के साथ समन्वय बनाकर संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही