Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश : खरगोन से इंदौर जा रही बस पुल से नीचे गिरी, 15 यात्रियों की मौत

Indore : मध्य प्रदेश से एक हादसे की खबर आयी है. आज मंगलवार सुबह राज्य के खरगोन से इंदौर जा रही बस पुल से नीचे गिर गयी. इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत होने की सूचना है, 25 यात्री घायल बताये जाते हैं. बस में लगभग 50 यात्री सवार थे. जानकारी के अनुसार आज सुबह एक बस इंदौर जा रही थी. बस का चालक खरगोन टेमला मार्ग पर दसंगा के पास बस पर से नियंत्रण खो बैठा. बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी. जोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े.                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बस में फंसे यात्रियों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया

वहां पहुंच कर ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. उधर हादसे की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह एक्टिव हो गयी. मौके पर एम्बुलेंस रवाना की गयी. पुलिस भी वहां पहुंच गयी. बस में फंसे यात्रियों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया

मृतकों के  परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा

डॉक्टरों अस्पताल लाये गये लोगों में से 15 को मृत घोषित कर दिया. 25 लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. इस घटना को लेकर खरगोन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने कहा कि हादसे में 14 लोगों की मौत हुई मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार और अन्य घायलों को भी 25 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही