Search

 
 
 

मध्य प्रदेश : बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 लोगों की मौत

Lagatar Desk :  जानकारी के मुताबिक, कार सवार श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे. दर्शन के बाद वे मंदिर के समीप स्थित बरसाती नाले को पार कर रहे थे. बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था. इसी दौरान कार तेज धारा में असंतुलित होकर पानी में बह गई.
 
नाले में बही कार
  • मां बगलामुखी मंदिर दर्शन गए थे सभी

Lagatar Desk :  मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले को पार करने के दौरान श्रद्धालुओं से भरी एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई. हादसे में कार सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष बताए जा रहे हैं.

 

जानकारी के मुताबिक, कार सवार श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे. दर्शन के बाद वे मंदिर के समीप स्थित बरसाती नाले को पार कर रहे थे. बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था. इसी दौरान कार तेज धारा में असंतुलित होकर पानी में बह गई. 

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया. टीम ने नाले के आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया.

 

रेस्क्यू अभियान के दौरान कार में सवार लोगों के शव बरामद कर लिए गए. प्रशासन के अनुसार, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. हादसे में शामिल कार मध्य प्रदेश नंबर की बताई जा रही है.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते वहां भीड़ जमा हो गई. प्रशासन और पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बरसाती नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास जाने या पानी के बहाव को पार करने की कोशिश न करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही