Search

 
 
 

मध्य प्रदेश : कैला देवी के दर्शन करने जा रहे सात यात्रियों के चंबल नदी में डूबने की खबर

 
NewDelhi : मध्य प्रदेश से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे सात यात्रिय़ों के चंबल नदी में डूबने की खबर है. जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश स्थित शिवपुरी जिले के चिलांद गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था कैला देवी(राजस्थान) के दर्शन के रवाना हुआ था. जत्थे में 17 पैदल यात्री शामिल थे. हादसा आज शनिवार सुबह चंबल नदी में हुआ. नदी पार करे पदयात्री गहरे पानी में फंस गये और एक के बाद एक डूबते चले गये. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : तोशाखाना">https://lagatar.in/toshakhana-case-collision-between-vehicles-involved-in-imran-khans-convoy-going-for-court-appearance/">तोशाखाना

मामला : कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे इमरान खान के काफिले में शामिल वाहनों में टक्कर, कई घायल

गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम वहां भेजी गयी

प्रशासन को हादसे की खबर मिलते ही गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम वहां भेजी गयी.  और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. घटना करौली जिले के मंडरायल थाना इलाके के रोधई घाट क्षेत्र की है  खबर लिखे जाने तक 2 शव निकाले जा चुके थे. जत्थे में शामिल 10 लोग सुरक्षित बताये गये हैं. 5 लोग अभी भी लापता हैं. जिले के कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी नारायण टोगस मौके पर पहुंचे हैं. घटना को लेकर मंत्री रमेश मीणा ने कलेक्टर से जानकारी ली है. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-divine-court-of-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-from-today-demand-to-stop-the-program-complaint-lodged/">मुंबई

: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आज से, कार्यक्रम रोकने की मांग, शिकायत दर्ज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

नदी पार करने के लिए कोई पुल या नाव की व्यवस्था नहीं है

कलेक्टर के अनुसार चंबल में 7-8 पद यात्रियों के डूबने की सूचना मिली थी. कहा कि अधिकारी मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गये हैं. मेडिकल और सिविल डिफेंस की टीमें भी वहां पर है.। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां नदी पार करने के लिए कोई पुल या नाव की व्यवस्था नहीं है. लोग पैदल ही नदी पार करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही