अनाथालय में मौजूद 4 साल की बच्चियों से लेकर 16 साल की लड़कियों ने पुलिस को आपबीती सुनाई है. Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित एक अनाथालय की लड़कियों को टॉर्चर किये जाने की खबर आयी है. 21 लड़कियों ने यहां की महिला कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें यातनाएं दी गयी. कहा कि उनके कपड़े उतरवाकर लोहे के चिमटे से दागा गया. लाल मिर्च जलाकर धुएं में रखा गया. यहां तक कि रेलिंग से उल्टा लटका दिया गया.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लड़कियों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई
खबरों के अनुसार अनाथालय में मौजूद 4 से 16 साल की लड़कियों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई है. इस तरह की यातनाओं की बात सुन कर अफसर दंग रह गये. इस बाबत इंदौर पुलिस ने अनाथालय के चार स्टाफ सदस्यों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
अनाथालय में रहने वाली लड़कियां विभिन्न जिलों की हैं
यह खुलासा तब हुआ जब 13 जनवरी को इंदौर में वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार अनाथालय में रहने वाली लड़कियां विभिन्न जिलों की हैं. जांच के क्रम में जानकारी सामने आयी कि इन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है. प्रशासन ने इस मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है.
केस दर्ज कर की जा रही है कार्रवाई
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने जानकीरी दी कि लड़कियों ने अपने बयान में उत्पीड़न की बात कही है. इस आधार पर पुलिस ने वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान आयुषी, सुजाता, सुमन, आरती और बबली के रूप में हुई है. wpse_comments_template]
Leave a Comment