Search

 
 
 

मध्य प्रदेश : राहुल गांधी ने कहा, सीधी की घटना से आदिवासियों-दलितों के प्रति भाजपा की नफरत सामने आयी

 
 New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सीधी में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. दावा किया कि इससे आदिवासियों एवं दलितों के प्रति भाजपा की नफरत का घिनौना चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं. मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय कृत्य से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी भारतीय जनता पार्टी  से जुड़ा था

यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है! कांग्रेस ने दावा किया है कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा था, लेकिन सत्तारूढ़ दल ने आरोप से इनकार किया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी आरोप लगाया, मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के एक करीबी द्वारा आदिवासी युवक के साथ की गयी अमानवीय व घृणित हरकत बेहद शर्मनाक है. प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासन में आदिवासियों पर अत्याचार के 30,400 मामले सामने आये हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरे दावे और कोरी बातें हैं.

आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती सरकार?

आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती सरकार? बता दें कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के एक आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के तौर पर हुई है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही