Search

 
 
 

मध्य प्रदेश : राहुल गांधी ने महुआ फूल चुनने वाली महिलाओं से बात की, उनका हालचाल जाना

 
Bhopal  : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मध्य प्रदेश के उमरिया शहर के पास जंगल में महुआ के फूल चुनने वाली महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में पूछा. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस मौके पर महिलाओं ने गांधी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के घने जंगलों में महुआ के पेड़  बहुतायत में पाये जाते हैं

महुआ के पेड़ मध्य प्रदेश के घने जंगलों में बहुतायत में पाये जाते हैं. यह आदिवासी समुदायों के लिए आजीविका का मुख्य स्रोत हैं. सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया. इस दौरान मध्य प्रदेश के सिवनी और मंडला जिलों में आमसभाओं संबोधित किया. आज मंगलवार सुबह जब राहुल गांधी यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने उमरिया शहर के पास एक जंगल में कुछ महिलाओं को महुआ के फूल जमा करते हुए देखा.

राहुल गांधी को शहडोल जिले में रात भर रुकना पड़ा

कांग्रेस नेता ने कहा, जंगल में महिलाओं को महुआ बीनते हुए देखने के तुरंत बाद, राहुल गांधी ने अपना वाहन रोका, उनके बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं तथा परेशानियों के बारे में पूछा. बाद में गांधी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये. वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को मप्र के शहडोल जिले में रात भर रुकना पड़ा. कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने पहले कहा था कि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर सोमवार को उड़ान नहीं भर सका.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल पर तंज कसा

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस ईंधन टैंकर को हेलीकॉप्टर में ईंधन भरने के लिए शहडोल पहुंचना था, वह समय पर नहीं पहुंचा और इसलिए हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार शाम को तंज कसते हुए दावा किया कि राहुल गांधी की पार्टी और उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही