Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मद्रास HC ने EC को फटकारा, कहा – कोरोना के लिए आप जिम्मेवार,अफसरों पर लगे मर्डर चार्ज

Chennai: देश में कोरोना की दूसरी लहर और नये स्ट्रेन से हाहाकार मचा हुआ है. मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. महामारी से मरने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है. इसी पर सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने कोरोना से उपजे हालात और दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है. कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने कोरोना संकट के बावजूद चुनावी रैलियों की इजाजत दी.

मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस. बनर्जी ने सुनवाई के दौरान कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग ही जिम्मेदार है. कोर्ट ने ये भी कहा कि इसके लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों पर यदि मर्डर चार्ज लगाया जाये तो ये गलत नहीं होगा. कोर्ट में सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की ओर से जवाब में कहा गया कि कोविड गाइलाइन्स का पालन उन्होंने किया. साथ ही वोटिंग के दिन नियमों का भी पालन किया गया. इसपर कोर्ट ने आयोग से पूछा कि जब चुनाव प्रचार हो रहे थे, तो क्या चुनाव आयोग दूसरे प्लानेट पर थे.

कोर्ट ने चुनाव आयोग को कड़ी चेतावनी दी.कहा कि यदि 2 मई काउंटिंग के दिन गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया और उसका ब्लूप्रिंट नहीं तैयार हुआ, तो वे काउंटिंग को रोक देंगे. कोर्ट ने इसके लिए चुनाव आयोग को हेल्थ सेक्रेटरी के साथ मिलकर योजना बनाकर 30 अप्रैल तक देने को कहा है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ये भी कहा कि,हेल्थ का मामाला सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन ये चिंता ही बात है कि इसे कोर्ट को याद दिलाना पड़ रहा है.

चुनावी रैलियों से बढ़े मरीज

गौरतलब है कि पांच राज्यों के चुनाव कोरोना काल में ही हुए हैं. जिसमें से बंगाल में अभी चुनाव चल ही रहा है. लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना के बढ़ते केस के बावजूद रैलियां की गयीं. चुनावी राज्यों में कोरोना गाइडलाइन का कोई पालन नहीं हुआ.जिससे अचानक से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी. नतीजा ये हुआ कि एक दिन में मरीजों की संख्या लाखों पार कर जा रही है. दिल्ली,बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ,कोलकाता के अलावा कई शहरों में हालात बेकाबू हैं. ऑक्सीजन और बेड की कमी से मरीज मर रहे हैं.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही