Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माफिया अतीक अहमद की पेशी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आज, ED की रेड में करोड़ों की संपत्ति के कागजात मिले

Prayagraj : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को पुलिस आज गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत में पेश करेगी. जानकारी के अनुसार पुलिस अदालत से उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए अतीक की रिमांड मांगेगी. बता दें कि एक पखवाड़े में दूसरी बार अतीक अहमद को कल बुधवार को गुजरात के साबरमती जेल से यहां नैनी सेंट्रल जेल लाया गया था. अधिकारियों के अनुसार अतीक अहमद को लेकर पुलिस कल शाम लगभग छह बजे नैनी जेल पहुंची. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/politics-intensifies-from-bihar-to-delhi-jitan-ram-manjhi-will-meet-amit-shah/">बिहार

से दिल्ली तक राजनीति तेज, जीतन राम मांझी आज अमित शाह से मिलेंगे, क्या फिर मारेंगे पलटी!

अतीक के भाई अशरफ को भी अदालत में पेश किया जायेगा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार देर हो जाने की वजह से उसे बुधवार को कोर्ट में पेश नहीं कर पाये.  खबर है कि अतीक अहमद की जेल में तबियत बिगड़ गयी है.  सूत्रों के अनुसार  अतीक अहमद को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है.  देर रात  दो डॉक्टरों की एक टीम ने उसकी जांच कर दवा दी. उधर अतीक और उसके भाई अशरफ की पेशी को देखते हुए आज कचहरी परिसर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं. खबर है कि  कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं को ही जाने की अनुमति होगी.  सुरक्षा को लेकर पीएसी के साथ आरएएफ की  तैनाती  की गयी है. मामला यह है कि बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्डों की हत्या 24 फरवरी को गोली मारकर कर दी गयी थी.

अतीक अहमद के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी कार्रवाई की

इसी बीच खबर आयी है कि कल अतीक अहमद के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने अतीक के 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है. लगभग 75 लाख की देशी और विदेशी करेंसी बरामद किये जाने खी खबर है. करोड़ों रुपये कीजमीनों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. माना जा रहा है कि सभी जमीनें अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियां हैं, आरोप हे कि आपराधिक कृत्यों के जरिए सारी संपत्तियां अर्जित की गयी हैं. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/29-out-of-30-chief-ministers-of-the-country-are-crorepatis/">देश

के 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति, झारखंड के 14 जिले कोरोना की चपेट में, छात्र संगठन 72 घंटे करेंगे आंदोलन, 23 साल बाद शिक्षक ने जीता केस समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

अतीक अहमद ने प्रॉपर्टी डीलर्स की सहायता से अपने काले धन को सफेद किया  

ईडी और इनकम टैक्स विभाग की इस जांच में सामने आया है कि अतीक अहमद ने बिल्डर्स, बड़े बिजनेसमैन व प्रॉपर्टी डीलर्स की सहायता से अपने काले धन को सफेद किया है. अतीक और उसके करीबियों के ठिकानों से कई जमीनों की रजिस्ट्री और कई कंपनियों के दस्तावेज ईडी ने हासिल किये हैं. आरोप है कि करोड़ों की कीमती जमीन अतीक ने अपने करीबियों के नाम पर की हुई है. इन कंपनियों के दस्तावेज के अनुसार अतीक के परिजन और उसके कुछ रिश्तेदार इन कंपनियों में एमडी से लेकर डायरेक्टर के पद पर हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही