Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ : गोला आईपीएल के आंदोलनकारियों ने कहा केस के ट्रायल को किया जा रहा प्रभावित

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : गोला आईपीएल के आंदोलनकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि गिरीडीह सांसद के कहने पर उनके  सरकारी अंगरक्षक और सरकारी शिक्षक हमलोगों के केस के ट्रायल को प्रभावित कर रहे है. आंदोलनकारी राजीव जायसवाल ने कहा की गोला थाना क्षेत्र के चर्चित आईपीएल गोलीकांड के गवाहों को प्रभावित करने का काम गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के अंगरक्षक बालेश्वर मेहता पर सिद्ध हो चुका है. आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार से मांग की है कि गोलीकांड का स्वतंत्र एजेंसी से तत्काल जांच कराई जाए, साथ ही जांच पूर्ण होने तक सांसद का झारखंड में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए. जायसवाल ने कहा कि बालेश्वर मेहता( अंगरक्षक) तो केवल एक मोहरा है. इस तरह के कई और मोहरों को सांसद एवं निवर्तमान मंत्री ने षडयंत्र में अंजाम देने के लिए कार्य पर लगाया . जिनमे चर्चित नाम एक सरकारी शिक्षक भी है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fir-registered-against-four-people-in-assault-case/">साहिबगंज

: मारपीट मामले चार लोगों पर प्रथामिकी दर्ज

काला धन का उपयोग किया गया- राजीव

इस षडयंत्र में काला धन का उपयोग धड़ल्ले से किया गया अगर 2016 से लेकर वर्तमान समय तक उनकी परिसंपतियो की जांच एवं उनके क्रियाकलापों की जांच की जाय तो सांसद की कुकृत्य उजागर हो जायेगा. इससे पूर्व भी सांसद 26 मार्च 2022 को हजारीबाग कोर्ट स्वंय ओर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी में लेकर गए थे और हमलोगों के खिलाफ गवाही दिलायी थी, जिसकी शिकायत डीजीपी से की गई थी. और उस पर हजारीबाग पुलिस द्वारा जांच भी किया गया, जिसमें सारी बात जांच में आ चुका है. सरकारी अंगरक्षक बालेश्वर मेहता एवं उनके कार्यकर्ता जो गोला के हैं और सरकारी शिक्षक हैं दोनों हमलोगों के प्रत्येक तारीख में कोर्ट जाते हैं और गवाहों को लेकर जाते हैं और उन्हें प्रलोभन, पैसा देकर विरोध में गवाही कराते हैं. प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से राजीव जयसवाल, मनोज पुजहर, तुलसीदास महतो, दिलदार हुसैन, मुखलाल महतो,लालबहादुर महतो, बासुदेव प्रसाद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-happiness-among-policemen-on-the-decision-of-the-cabinet-expressed-gratitude-to-the-government/">साहिबगंज

: कैबिनेट के फ़ैसले पर पुलिसकर्मियों में खुशी, सरकार का जताया आभार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही