Search

 
 
 

माघ मेला 2026 का शुभारंभ, सात बजे तक 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

प्रशासन का अनुमान है कि माघ मेला अवधि में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज आ सकते हैं,  इस अनुमान के आधार पर व्यापक स्तर पर तैयारियां किये जाने की सूचना है.
 

 Prayagraj : प्रयागराज में आज 3 जनवरी, शनिवार से माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो गया. खबरों के अनुसार माघ मेले के पहले और महत्वपूर्ण स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर शाम सात  बजे तक 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा चुके थे.

 

 
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर आचार्य कल्याणी मां ने त्रिशूल लहराते हुए हर-हर गंगे के जयघोष के संगम में स्नान किया. इससे पहले दो बजे तक लगभग 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई,


प्रशासन का मानना है कि  पहले दिन कुल 25 से 30 लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे. लेकिन यह आंकड़ा भी पार कर गया.  माघ मेले में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ जैसी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया.


जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक 7 लाख से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके थे.प्रशासन ने श्रद्धालुओं के आगमन के देखते हुए सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किये हैं. 


प्रशासन का अनुमान है कि माघ मेला अवधि में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज आ सकते हैं,  इस अनुमान के आधार पर व्यापक स्तर पर तैयारियां किये जाने की सूचना है.  


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पौष पूर्णिमा के अवसर पर माघ मेले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने  श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं. योगी ने लिखा, माघ मेला आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है और सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही