Search

 
 
 

सिर चढ़ कर बोला जादूगर जे कुमार का जादू, पहले ही शो से मचा दी धूम

 

मनोरंजन : तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा हॉल, खूब लगे ठहाके, जादूगर ने दिये कई संदेश

Ranchi : स्थानीय कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट के फोर्थ फ्लोर पर बने वातानुकूलित द रॉयल हाइट बैंक्वेट हॉल में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर जे कुमार के विश्व स्तरीय इंद्रजाल शो का भव्य आगाज हुआ. मुख्य अतिथि चैंबर ऑफ कॉमर्स के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य मल्होत्रा, विशिष्ट अतिथि फिल्म आर्ट कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद जालान आदि ने सामूहिक रूप से मंच पर जैसे ही दीप जलाकर जादू शो का उद्घाटन किया, प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा. मंच संचालन स्थानीय जादूगर एमएस भारती ने जादुई अंदाज में सभी का स्वागत किया और जादूगर जे कुमार ने अपने जादू से पुष्पाहार पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर आदित्य मल्होत्रा, आनंद जलाल और एमएस भारती का अभिनंदन किया. अपने संबोधन में अतिथियों ने जादूगर अजूबा के वर्षों की कला साधना, विज्ञान के प्रचार-प्रसार और सामाजिक हित में चलाए जाने वाले उनके मैजिक की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि रांची के लोगों को एक अच्छा कार्यक्रम दिखाने के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं और हर शो हाउसफुल हो यही शुभकामनाएं देते हैं. उसके बाद शुरू हुआ रहस्य रोमांच और सनसनी भरे करतबों का नॉन स्टॉप प्रदर्शन. कोई पर्दा नहीं, सब कुछ अमेरिका में लास वेगास के मैजिक कैसल की तरह लाइव नजर के सामने पल पल नया नया जादुई चमत्कार. विश्व के एशिया महादेश के सुपर स्टार कहे जाने वाले मैजिशियन जे कुमार वाकई अपने फन के उस्ताद लगे, जो दो घंटे तक हर पल नया चमत्कार रच कर लोगों को चमत्कृत करते रहे और लोग यह सोच सोच कर हैरान होते रहे कि जादूगर जो मंच पर अभी दिखा रहे हैं, वह कोई सप्तरंगी सपना तो नहीं, जिसे उन्होंने अपनी ही खुली आंखों से अभी देखा और नए नए बदलते ड्रेस में आकर जादूगर कभी सुंदर सी लड़की को खूंखार गोरिल्ला बनाकर सभी को हतप्रभ कर दिया तो कभी भारत की आजादी की जंग के शहीदों को नमन करते हुए अंग्रेजों की बर्बरता और तोप से इंसान को उड़ाने का दृश्य भी दिखाए.

रोजाना होंगे जादू के तीन शो

जादूगर जे कुमार ने शो के दौरान यहां की कलाप्रेमी जनता की सराहना करते हुए बताया कि यहां रोज़ाना चार बजे और सात बजे से शो होंगे, जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो एक बजे, चार बजे और संध्या सात बजे से दिखाए जाएंगे, जिसका टिकट हॉल में सुबह 10 बजे से मिला करेगा, ऑनलाइन टिकट www.magicianjkumar.com से या बुक माय शो से एडवांस में भी लिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-irshad-himself-wrote-deed-due-which-8-86-acres-of-land-was-acquired-in-badgai-register-2-city-zone-was-also-tampered/">EXCLUSIVE:

इरशाद ने ही लिखी वो डीड जिससे बड़गाईं में कब्जा हुआ 8.86 एकड़ जमीन, शहर अंचल के रजिस्टर 2 में भी छेड़छाड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही