Search

 
 
 

रांचीवासियों को खूब भा रहा जादूगर सिकंदर का शो

 
Basant Kumar  Ranchi: कचहरी रोड स्थित वेंडर मार्केट के चौथे तल्ले पर बने रॉयल हाइट बैंक्वेट हॉल में जादूगर सिकंदर के शो में खूब भीड़ हो रही है. लोगों को यह शो खूब भा रहा है. शो के दौरान हैरतंगेज कारनामे और म्यूजिक के साथ जादू का खेल बहुत ही सफाई से परोसा जाता है. साथ ही शो के दौरान सामाजिक जागरूकता भी फैलायी जा रही है. शो में जादूगर सिकंदर लड़की को हवा में उड़ा देते हैं तो कभी गोरिल्ला बना देते हैं. इसके अलावा, बंद बॉक्स से कपड़े बदलकर बाहर आ जाते हैं. लोगों को यह काफी रोमांचित करता है. शो के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से दूर रहें का नारा बुलंद किया जाता है. अंत में भारत माता की स्तुति देखने को मिलती है. इसे पढ़ें-मंत्री">https://lagatar.in/minister-mithilesh-thakur-reached-the-door-of-the-public-listened-to-the-problems-of-the-people-by-going-from-village-to-village/">मंत्री

मिथिलेश ठाकुर पहुंचे जनता के द्वार, गांव-गांव जाकर सुनी लोगों की समस्याएं 

200, 300 और 500 रुपये के टिकट

जादूगर सिकंदर का शो देखने के लिए आप अपने बजट के अनुसार टिकट खरीद सकते हैं. टिकटों के दाम 200, 300 और 500 रुपये रखे गए हैं. सोमवार से शुक्रवार तक दो शो वहीं शनिवार और रविवार को तीन शो दिखाए जाते हैं. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-within-24-hours-police-jawan-murder-case-revealed-wife-got-her-lover-murdered-3-including-wife-arrested/">रामगढ़

: 24 घंटे के अंदर पुलिस जवान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने ही प्रेमी से कराई हत्या, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही