Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मजिस्ट्रेट ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकक धराये 2454  यात्री समेत धनबाद की कई खबरें

Advertisement
Advertisement

10 लाख 32हजार 400 रुपये जुर्माना की हुई वसूली

Gomoh : धनबाद रेल  मंडल में  शनिवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. धनबाद व  कोडरमा रेलखंड के बीच मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग की गई . मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग के दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग सहित सीटीआई, सीआईटी एवं बड़ी संख्या में टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद थे. विभिन्न स्टेशनों पर की गई चेकिंग में 185 टिकट चेकिंग कर्मियों एवं आरपीएफ के जवानों को लगाया गया था. मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग के दौरान कुल 300 यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे 01 लाख 26 हजार 920 रुपए जुर्माना वसूला गया. इसके साथ ही  विभिन्न स्टेशनों पर की गई चेकिंग के दौरान कुल 2454 यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे 10 लाख 32 हजार 400 रुपए जुर्माना के रूप में राशि वसूली गई. इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे जुर्माना वसूला गया. चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की गई. मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य टिकट की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है.

गोमो आरपीएफ की सक्रियता से चोरी के दो मोबाइल के साथ एक धराया 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-29.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gomoh : मिशन यात्री सुरक्षा के तहत  गोमो स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवानों की सक्रियता से दो मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक अभियुक्त को धर दबोचा गया. आरोपी को आरपीएफ ने जीआरपी थाना को सुपुर्द कर दिया. बरामद मोबाइल एक वीवो कंपनी का है, जिसका सीम  नंबर 7070008567 तथा दूसरा पोको कंपनी का है, जिसका सीम नम्बर 70047177041 है .  शनिवार को इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन की कोच संख्या एस-5 में सफर कर रहे जरीडीह बाजार निवासी अनिल कुमार साव पिता स्व. संत प्रसाद का पोको कंपनी का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को प्लेटफॉर्म संख्या दो पर तैनात आरपीएफ के एएसआई प्रेमा खैर एवं प्रधान आरक्षी सत्येंद्र प्रसाद ने घेराबंदी कर खदेड़ कर पकड़ा. पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सरवन कुमार पिता संजय साव ग्राम बौद्ध बिगहा  , थाना टेकारी( गया) वर्तमान पता ग्राम पोस्ट बुरी थाना टेकारी (गया) बताया. पड़ताल करने पर चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए. जिसकी कीमत लगभग तीस हजार रुपये है. कड़ाई से पूछताछ करने पर दो यात्री से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की. भुक्तभोगी अनिल साव थाना पहुंचे एवं अपनी मोबाइल की पहचान की. उन्होंने बताया कि गोमो स्टेशन में ट्रेन खड़ी थी, उसी समय मेरी मोबाइल चोरी हो गई थी. इधर-उधर देख ही रहे थे तब तक सूचना मिली कि चोर पकड़ा गया है और मैंने अपने मोबाइल की पहचान की. जीआरपी थाना पुलिस ने मामला को दर्ज कर पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है.

उर्दू विद्यालय का छज्जा गिरने से दो छात्रा गंभीर रूप से घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तोपचांची : प्रखंड के भुइयां चितरो स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में रविवार को करीब दो बजे दो मंजिला भवन के बरामदे का छज्जा टूट कर गिर गया. इसकी चपेट में आने से सातवीं कक्षा की दो छात्रा अमीना तथा सिफत सना गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद विद्यालय की प्राचार्या दयामुनि सोरेन ने दोनों घायल छात्राओं को 108 एंबुलेंस से लेकर साहूबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया.

क्या है मामला

स्कूल में टिफिन की छुट्टी के बाद भोजन करके छात्र-छात्राएं परिसर में खेल रही थी. इस दौरान दो मंजिला भवन के बरामदे का जर्जर छज्जा टूट कर छात्राओं के ऊपर गिरने लगा. इसी दौरान दो बड़ा टुकड़ा दोनों छात्रा के सर के ऊपर गिरा, जिससे दोनों लहूलुहान हो गई. घटना में दोनों छात्रा को गंभीर चोट आई है. दोनों छात्रा को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. वहीं स्कूल की प्राचार्या दयामुनि सोरेन ने कहा कि छज्जा के जर्जर होने के कारण घटना घटी है. छज्जा पर अभी वर्तमान में पेंट कर देने के कारण जर्जर होने का पता नहीं चल पा रहा था. अचानक से घटना घटी है.

सिंदरी के आरएमफोर आवास में मिली एक व्यक्ति की लाश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/6-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिंदरी : पूर्व बीसीसीएल कर्मी स्व. अनिल सिंह के बड़े पुत्र कृष्णा सिंह (45) का शव रविवार को उनके सिंदरी के बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित आरएमफोर 603 - 4 आवास में मिली. स्थानीय लोगों की सूचना पर बलियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृष्णा अपने माता-पिता की मौत के बाद उक्त आवास में अकेले रहते थे. दो दिनों से घर के बाहर नहीं दिखाई देने के कारण घर के अंदर झांककर देखा तो वह बेसुध अवस्था में बेड पर पड़े थे. इसकी सूचना बलियापुर पुलिस सहित उनके भाई को दी गई. उनका पैतृक निवास बिहार के छपरा जिला के सिताबदियारा गांव में है. बलियापुर थाना प्रभारी सुबेदार यादव ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार कृष्णा सिंह की मौत बीमारी और ठंड लगने के कारण हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव उनके भाई की पत्नी को सौंपा जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-59-officers-did-surprise-inspection-of-jharkhand-schools-irregularities-detected/">रांचीः

59 अफसरों ने किया झारखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण, पकड़ी गड़बड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही