Search

 
 
 

नव वर्ष पर किशोरगंज देवी मंडप में महाआरती का आयोजन

 
Ranchi : रांची के किशोरगंज चौक स्थित देवी मंडप की ओर से हर साल की भांति इस साल भी नव वर्ष पर महाआरती का आयोजन किया गया. 301 सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेश-भूषा में माता की महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की. देवी मंडप माता के जयकारे से गुंजायमान हो गया. इसके बाद मंदिर परिसर में महाप्रसाद का वितरण किया गया.

सत्यनारायण कथा के साथ नव वर्ष की शुरुआत

इससे पहले नव वर्ष का शुभारंभ सत्यनारायण भगवान का कथा के साथ हुआ. देवी मंडप के व्यवस्थापक लाल आशुतोष नाथ शाहदेव और उनकी पत्नी अमृता शाहदेव ने सभी पूजन कार्य संपन्न किये. इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. इसके बाद दोपहर में भक्तों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. आज गुरुवार शाम 7 से 9 बजे तक मंदिर परिसर में सुहाग पोटली का वितरण किया जायेगा.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-5.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-995787" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-1.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-995782" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-2.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-995783" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-3.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-995784" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही