Search

 
 
 

पहाड़ी मंदिर में 101 दीयों से हुई महाआरती

 
शामिल हुईं सांसद डॉ महुआ माजी Ranchi :  सावन की दूसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ के बीच 101 दीयों से महाआरती की गई. दूर दूर से आये भक्त महाआरती में शामिल हुए. पूरा परिसर महादेव के नारों से गूंजता रहा. बाबा भोलेनाथ के गानों के साथ सभी भक्त झूमते दिखे. भक्तों के बीच खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया.

खास है सोमवती अमावस्या: डॉ माजी

महाआरती में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि रांची नगर निगम के पूर्व उपमहापौर संजय विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सोमवती माजी, भारतेंदु कुमार शामिल हुए. सभी अतिथियों ने हर-हर महादेव के जायकारे लगाये. सांसद डॉ महुआ माजी ने श्रावण मास की द्वितीय सोमवारी को विशेष दिन बताते हुए कहा कि सोमवती अमावस्या की पूजा काफी लाभकारी होती है. रुके हुए काम और परेशानी का समाधान भोले बाबा के आशीर्वा से पूरा होता है. आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि आज का दिन वाकई में काफी खास है. पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास शहर के तमाम धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. संध्या 5:00 बजे महाआरती में पहाड़ी बाबा मंदिर 101 दीयों के साथ-साथ घंटियों तथा बोल बम के नारों से गुंजायमान रहा. भक्तों का उत्साह देखने लायक था.

महाआरती शामिल हुए लोग

संध्या महाआरती में सत्येंद्र सिंह, राजकुमार सिंह,दीपक ओझा, वीरेंद्र सिंह, विनय सिंह, सुनील यादव, बंटी यादव, शुभाशीष चटर्जी, अशोक यादव, गुलशन मिड्ढा, अमन वर्मा,संजीत सिंह, शिवाजी सिंह, पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, सचिन कुमार, उज्जवल कुमार सिन्हा, अमर सिंह, गिरिजा शंकर पेडी़वाल, राखी कार,शुभम चौधरी, अमित सिंह चंदेल,टी.के. मुखर्जी सहित अन्य कई लोग शामिल रहें. वहीं महिलाओं में नीतू सिंह, शिल्पी कुमारी वर्मा, पूजा कुमारी,सूम्मी वर्मा, ज्योति सिंह, स्वप्ना चटर्जी, वीना श्री, नीतू बजाज, अमृता शर्मा सहित अन्य भक्त शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-ring-road-construction-agencies-will-have-to-plant-30-thousand-saplings-in-july-forest-department-gave-instructions/">रांची

रिंग रोड निर्माण एजेंसियों को जुलाई में लगाने होंगे 30 हजार पौधे. वन विभाग ने दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही