Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिटोला में बड़ा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन महाभंडारा

Ranchi : हिनू स्थित मणिटोला में जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन मां काली की महाआरती के बाद विशेष पूजा अर्चना की गई. सुबह तीन बजे से मां के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया था. सुबह से लेकर रात 12 बजे तक महाभंडारे का आयोजन किया गया. महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग -अलग व्यवस्था की गई थी. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. प्रसाशन द्वारा विधि व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. इसके अलावा एक हजार महिला- पुरुष वोलेंटियर तैनात किये गये हैं.

भक्तों के स्वागत के लिए 5 पंडाल

भक्तों के स्वागत के लिए 5 पंडाल बनाये गये हैं. पहले पंडाल से चना का प्रसाद, जल जीरा और निंबू शरबत दिये जा रहे थे. ठीक उसके सामने दूसरे पंडाल में 56 भोग से बनी खिचड़ी का वितरण किया जा रहा था. नगर निगम द्वारा पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जगह- जगह डस्टबीन लगाये गये हैं. तोरण द्वार आकर्षक ढंग से सजाये गये हैं. महोत्सव में तरह - तरह की दुकानें भी लगी हैं. इसे भी पढ़ें – 45">https://lagatar.in/provisional-names-of-45-jharkhand-agitators-released-10-days-time-for-objection/">45

झारखंड आंदोलनकारियों का प्रोविजनल नाम जारी, आपत्ति के लिए 10 दिनों का समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही