Search

 
 
 

रांची: कल आ रहे हैं महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी, अनुयायियों को देंगे बीज मंत्र

 
दावा : रोग, शोक और दु:खों से मिलेगा छुटकारा Ranchi: महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी रविवार को आयेंगे. प्रभु कृपा दु:ख निवारण समागम में अनुयायियों को बीज मंत्र देंगे. स्वामी जी का दावा है कि इससे रोग-शोक और दु:खो से तत्काल छुटकारा मिल जाता है. असाध्य रोगी भी पांच मिनट में चंगा हो जाता है. भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण धाम सेवा समिति के सचिव हरिश धवन और अभिषेक ने बताया कि कार्निवल बैक्वेट हॉल, अलकापुरी डिबडीह में शाम चार बजे समागम शुरू होगा. इसमें देशभर से आये हजारो भक्त हिस्सा लेंगे. समागम की शुरुआत श्रीगणेश वंदना से होगी. इसके बाद बीज मंत्र प्राप्त कर चुके शिष्य अनुभव साझा करेंगे. हरिश ने बताया कि रात साढ़ नौ से दस बजे के बीच गुरुदेव मंच पर आयेंगे. सब के बीच आशीर्वचन का प्रसाद बांटते हुए मां दुर्गा के रहस्यों से पर्दा हटायेंगे. आधी रात के बाद इच्छुको के बीच बीज मंत्र बांटेंगे. यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा, जबतक कि कोई भी इससे वंचित न रह जाये.

गुरुदेव पर फर्जीवाड़ा का केस भी दर्ज है 

महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी पर फर्जीवाड़ा का केस भी दर्ज हो चुका है. 2013 में, भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और धारा 420 और ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 की धारा 7 के तहत थाने में मामला दर्ज कराया गया था. गोमतीनगर पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट कानून की छात्रा तान्या ठाकुर ने कुमार स्वामी के खिलाफ कथित तौर पर उपचार शक्तियों के दावे करने के लिए दर्ज कराई थी. कुमार स्वामी ने इंडिया टीवी को एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने ``मंत्रों`` के प्रभाव से लोगों को ठीक करने से इनकार किया था. साक्षात्कार के दौरान कॉल करने वालों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी बीमारियों के लिए उनकी दवाइयां खरीदीं और फीस का भुगतान किया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला. इस तरह के कई और भी आरोप स्वामी जी पर लगते रहे हैं. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-execution-of-42-cases-in-special-lok-adalat/">जमशेदपुर

: विशेष लोक अदालत में 42 मामलों का निष्पादन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही