Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

19 को महाधरना, शिक्षक संघ ने बरकट्ठा विधायक को सौंपा ज्ञापन समेत हजारीबाग की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, हजारीबाग की ओर से गुरुवार को सरप्लस शिक्षकों और उनके तबादले की तैयार सूची के खिलाफ बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव से मुलाकात की. संघ ने होनेवाले आंदोलन के संबंध में उनके मटवारी स्थित आवास में उन्हें ज्ञापन सौंपा. मौके पर विधायक ने आश्वस्त किया कि संघ के उठाए गए मुद्दों पर उनका समर्थन मिलेगा. साथ ही 19 अगस्त को महाधरना में शामिल होकर समर्थन देने का आह्वान किया. संघ की ओर से सात सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में संघ के जिलाध्यक्ष मो. अतिकुज्जमा ने कहा है कि सरप्लस शिक्षकों की सूची में भारी गड़बड़ी है. असाध्य बीमारी से पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षिका का पेंशन पावना भुगतान नहीं किया जा रहा है. आदिवासी दिव्यांग सहायक अध्यापिका को मानदेय नहीं दिया जा रहा है. डीएसई कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की बात कही गई है. पत्र में कहा गया है कि प्राथमिक और मिडिल स्कूल के शिक्षकों की प्रोन्नति भी लंबित है. इन मुद्दों पर संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा, जिसकी एक कड़ी महाधरना है. ज्ञापन सौंपनेवालों में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रधान सचिव कुमार सत्यपाल, मीडिया प्रभारी राजीव झा, संयुक्त सचिव विष्णु कुमार और कोषाध्यक्ष राजेश्वर कुमार मौजूद थे. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

विद्यालय प्रबंधन समिति के सशक्तीकरण के लिए मास्टर्स ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

बीआरपी-सीआरपी को मास्टर्स ट्रेनर के रूप में क्षमता निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

विद्यालय प्रबंधन समिति के 1485 सदस्य और 150 बीआरपी-सीआरपी हुए शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/14-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग जिले के डायट सभागार में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सशक्तीकरण के लिए दो दिवसीय मास्टर्स ट्रेनर का प्रशिक्षण शुरू किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष गुप्ता समेत एसएमसी प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी संजय तिवारी, डायट के रंजीत वर्मा, बीआरपी-सीआरपी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सचिव ओमप्रकाश, प्रशिक्षक अभय कुमार, अजय नारायण दास और सुनील कुमार पांडेय ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. एसएमसी प्रशिक्षण प्रभाग प्रभारी ने बताया कि जिले के विद्यालय प्रबंधन समिति के 1485 सदस्यों को सशक्त करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है. जिले के लगभग 150 बीआरपी-सीआरपी ने प्रशिक्षण में भाग लिया. बीआरपी-सीआरपी प्रशिक्षित होकर जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे. प्रशिक्षण में विद्यालय की स्थिति का आकलन करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बाल अधिकार, विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका और जिम्मेदारी की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण में विजय पांडेय, भीम कुमार गोस्वामी, मीनाक्षी कुमारी, रंभा कुमारी, संजय नारायण सिंह, रामकृष्ण पांडेय, कामेश्वर चौधरी, बिनोद शर्मा, पंकज चौधरी, जागेश्वर साव, रामचन्द्र प्रसाद यादव, मुकुल कुमार, हेमंत कुमार, श्रीकांत कुमार, भवानी प्रसाद, संतोष गौतम, दयाल प्रसाद, राजेश तिवारी समेत कई बीआरपी-सीआरपी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ‘प्रिंसिपल">https://lagatar.in/principal-says-dirty-talk-take-action/">‘प्रिंसिपल

साहब करते हैं गंदी-गंदी बात, करें कार्रवाई’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही