Search

महगामा : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Mehgama (Godda) : घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की घटना के आरोपी युवक मुस्तकीम उर्फ मुर्तज़ा अंसारी को महगामा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ महागामा शिव शंकर तिवारी ने बताया कि बीते 25 अप्रैल को जियाजोरी गांव के मुर्तज़ा अंसारी जो पेशे से ड्राइवर है वह अपना बकाया पैसा मांगने के लिए झरनाकित्ता गांव के मालिक के घर गया था, घर पर अकेली लड़की को देख उसके साथ छेड़खानी करने लगा और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था. इसकी सूचना थाना में दिए जाने के बाद पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया था. दूसरे दिन इस घटना के परेशान होकर युवती ने अपने घर में पंखा से लटककर आत्महत्या कर ली थी. घटना के दिन से ही आरोपी युवक फरार हो गया था. पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे थी. आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुर्तजा अंसारी महगामा से भागकर केरल चला गया था. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार दबाव बनाए हुए थी. आरोपी के घर वालों ने इसमें पहल किया और युवक को हाजिर कराया. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. केरल से भी कोई तार जुड़े है, इस पर भी जांच किए जाने की जरूरत है. हालांकि पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि अगर छेड़छाड़ की शिकायत के बाद अगर तत्काल पुलिस दवाब बनाती तो परिणाम कुछ और होता. यह">https://lagatar.in/godda-station-in-charge-made-students-aware-about-road-safety/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: रोड सेफ्टी को लेकर थाना प्रभारी ने किया छात्रों को जागरूक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp