Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महगामा : पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Godda: महगामा प्रखंड के विश्वासखानी पंचायत के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर पंचायत भवन के सामने 15 मई को सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण, महिला व बच्चें सब मिलकर सड़क पर उतर कर हो हंगामा करने लगे. हरिजन टोला के दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर डब्बा बाल्टी को सड़क के बीचो-बीच रखकर दिया. जिसके कारण हनवारा व कोरियाना की ओर जाने वाली यात्रियों को मुश्किलें बढ़ गई और जाम की वजह से दर्जनों गाड़ियां फंस गई. फुच्चो हरिजन, मनोज हरिजन, मनती देवी सहित अन्य ने बताया कि पिछले तीन महीने से जलमीनार व चापाकल खराब है. तालाब सूख गए हैं कई बार शिकायत के बाद भी किसी भी प्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. पानी के लिए पैदल चलना पड़ता है. हो हंगामा के बाद ग्रामीण इस शर्त पर माने कि एक सप्ताह के अंदर पानी की समस्या दूर कर दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638129&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : आग की चपेट में आने से दर्जनों झोपड़ीनुमा दुकानें हुई राख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही