Search

 
 
 

महगामाः महिला की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव, हत्यारे की हुई पहचान

 
Godda: घर से गायब हुई महिला की लाश झाड़ी से बरामद हुई है. महिला महागामा थाना क्षेत्र के भल्लोकित्ता की रहने वाली है. बताया जाता है कि मृतका तीन दिन पूर्व अपने ससुराल से वापस  मायके ग्राम भालूकित्ता आयी थी. दो दिन पूर्व शौच जाने की बात कहकर महिला घर से निकली थी. फिर लौटकर नहीं आई. शनिवार की सुबह डकैता कॉलेज के पीछे नहर के पास झाड़ी से बदबू आने पर जब लोगों ने खोजबीन की तो महिला का शव मिला. जिसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद जब पुलिस ने ग्रामीणों से इसकी पहचान करवाई तो ग्राम भल्लूकित्ता के रहने वाले दुर्गा टुडू की बेटी टुडू के रूप में की गई. इस संबंध में मृतक महिला के पिता दुर्गा टुडू ने बताया कि उसकी बेटी तीन दिन पूर्व बोरियो स्थित ससुराल से वापस मायके आई हुई थी. घटना के दिन शौच जाने की बात कह कर घर से बाहर निकली फिर वापस नहीं लौटी. इस मामले में महगामा एसडीपीओ शिवशंकर तिवारी ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला गला दबाकर हत्या करने का प्रतीत होता है. आरंभिक तौर पर की गई जांच के क्रम में एक युवक का नाम सामने आ रहा है. घटनास्थल पर एक चप्पल भी बरामद किया गया है जो संभवत उसी हत्यारे की हो सकती है. इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. लाश का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. केस दर्ज कर हत्यारे की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है. इसे भी पढ़ें-IIT-ISM">https://lagatar.in/five-news-from-dhanbad-including-fire-in-iit-ism-accounts-building/">IIT-ISM

अकाउंट्स बिल्डिंग में लगी आग समेत धनबाद की पांच खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही