Search

 
 
 

खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर महाजुटान 11 को, तैयारी जोरों पर

 
Ranchi : झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम द्वारा गठित झारखंड बचाओ मोर्चा के द्वारा 11 सितंबर को खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर महाजुटान का आयोजन 11 सितंबर को किया गया है. यह कार्यक्रम पुराना विधानसभा मैदान, रांची में होगा. इस कार्यक्रम में खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने, सीएनटी-एसपीटी जमीन लूट का विरोध, नियोजन नीति, पेसा कानून को लागू करने की मांग की जाएगी. इधर, इसकी तैयारी जोरों पर है. शुक्रवार को महाजुटान की तैयारी को लेकर महिला नेत्री निरंजना हेरेंज टोप्पो, छात्र नेता अजय टोप्पो, अल्पना बाड़ा के द्वारा कांके के मुरूम, सेंबरटोली , बाधू गांव में लोगों के बीच जनसंपर्क और जनजागरुकता अभियान चलाया गया. लोगों को बताया गया कि झारखंडियत को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी है, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके. कार्यक्रम में रेणु, अल्पना बाड़ा, सोनी पाहन आदि शामिल हुईं. इसे भी पढ़ें- गृह">https://lagatar.in/home-ministry-with-cm-but-law-and-order-in-the-state-is-out-of-control-sudesh-mahto/">गृह

मंत्रालय सीएम के पास, पर राज्य में विधि व्यवस्था बेकाबू : सुदेश महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही