Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुतियांबे में 11 फरवरी को 22 पड़हा राजाओं का महाजुटान

Ranchi : कांके प्रखंड के पिठौरिया स्थित सुतियांबे में 11 फरवरी को 22 पड़हा राजा के मुंडाओं का महाजुटान होगा. इसमें खूंटी, सिमडेगा, गुमला और रांची के पड़हा राजा शामिल होंगे. यह जानकारी डिबडीह स्थित दाउद नगर मुंडा सभा कार्यालय में दी गयी. मुंडा सभा रांची के अध्यक्ष नवीन मुंडू ने बताया कि कोलेबिरा के विधायक नमन विल्सन कोंगाड़ी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सभी छोटानागपुर के महाराजा मदरा मुंडा के ऐतिहासिक धरोहर को देखने के लिए आयेंगे, जहां 44 राष्ट्रीय धरोहर हैं. इनमें मुंडा राजा का कोम्पट स्थल, राजा कुंबा, रानी चुंबा, बाघ-बाघिन, राज न्याय सिंहासन, सिंगबोंगा स्थल, इंजुरिया-अंधरिया तालाब, लुटकुम हड़म, लुटकुम बुढ़िया शामिल हैं. [caption id="attachment_533691" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/34-2.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> जाॅन कंडूलना[/caption]

मदरा मुंडा के पुराने अवशेष जमा किये गये हैं

मुंडा सभा के सहयोगी जाॅन कंडूलना ने बताया कि महाराजा मदरा मुंडा के पुराने अवशेष 3 मई 2005 को झारखंड सरकार के मोराहबादी स्थित शोध संस्थान में जमा किये गये हैं. इनमें तांबे का पोला, सोने की अंगूठी, तांबे की अंगूठी, मुंडाओं द्वारा बनायी गयी ईंट का टुकड़ा, मिट्टी का घड़ा समेत पोटली में विभिन्न प्रकार का अवशेषों को जमा किया गया हैं. इसे भी पढ़ें – 22">https://lagatar.in/mental-arithmetic-skill-competition-on-january-22-2000-children-will-participate/">22

जनवरी को मानसिक अंकगणितीय कौशल प्रतिस्पर्धा, 2000 बच्चे होंगे शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही