Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

12 फरवरी को सुतियांबे में मुंडा आदिवासियों का महाजुटान

Ranchi : 12 फरवरी को सुतियांबे में मुंडा आदिवासियों के महाजुटान की तैयारी को लेकर गुरुवार को चान्हो प्रखंड के लुरंगी गांव में बैठक की गई. इसकी अध्यक्षता खुंटकटी मुंडा धर्म सभा के संरक्षक बहादुर पाहन ने की. कहा कि महाराजा मदरा मुंडा के समाधि स्थल में पहले पूजा-अर्चना की जाएगी. फिर पवित्र स्थल पर प्रार्थना होगी. अध्यक्ष शैलेद्र पहान ने कहा कि 12 फरवरी को ओडिशा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, असम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, बांग्लादेश के मुंडा आदिवासी आयेंगे. मनीष मुंडा ने कहा कि महाजुटान में राज्य के पाहन पुजारी, धर्म के अगुवा शामिल होंगे. असम मुंडा सभा के अध्यक्ष एके बाहदुर ने कहा कि महाराजा मदरा मुंडा के राष्ट्रीय धरोहर को संरक्षित रखने की जरूरत है. खुंटकटी मुंडा धर्म सभा और सरना संगोम खूंटी की अगुवाई में समारोह आयोजित होगा. मौके पर देवेंद्र पाहन, शैलेंद्र पाहन, दीपक मुंडा, हेमंत मुंडा,अमित मुंडा, बसंत पाहन, फुलकुमार मुंडा समेत कई शामिल थे. इसे भी पढ़ें –  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही