Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मुक्तिधाम खीरगांव में महाकाली पूजा, भोग वितरण में उमड़े श्रद्धालु

Hazaribag : मुक्तिधाम खीरगांव की महाकाली पूजा और भोग वितरण में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी. मंगलवार की सुबह नौ बजे तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला. इससे पहले दीपावली की रात सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने महाकाली की पूजा में भाग लिया और फिर भंडारा में प्रसाद के रूप में पूड़ी, सब्जी और बुंदिया ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें–झारखंड">https://lagatar.in/pg-2022-24-session-late-in-universities-of-jharkhand-enrollment-process-still-going-on/">झारखंड

के विश्वविद्यालयों में पीजी 2022-24 का सेशन लेट, अभी भी चल रही नामांकन प्रक्रिया 

सबसे पहले मां काली का आह्वान, बाद में भोग वितरण

बाबा भूतनाथ मंडली न्यास समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि सबसे पहले मां का आह्वान हुआ. संध्या सात बजे से लगातार भक्तों के बीच प्रसाद वितरण और साथ में भजन संध्या शाम 6 बजे से 10 बजे तक भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. रात्रि में पूजा और बलि पूजा और मंगलवार को महाभोग प्रसाद का वितरण सुबह 4 बजे से 9 बजे तक चला. इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने उपस्थित सभी भक्त जनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि धार्मिक कार्य होने से वातावरण का शुद्धिकरण होता रहता है और धर्म के प्रति लोगो का जुड़ाव मजबूत होता है. सारा कार्यक्रम सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए हुआ. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-second-place-in-east-singhbhum-state-in-savitribai-phule-kishori-samridhi-yojana/">जमशेदपुर

: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में पूर्वी सिंहभूम प्रदेश में दूसरे स्थान पर

इनकी रही प्रमुख भूमिका

काली पूजा को भव्य रूप से सफल करने में संस्था के सचिव राजेश यादवका भी विशेष योगदान रहा. इसके अलावा बाबा भूतनाथ मंडली न्यास के सभी सदस्यों ने काली पूजा को भव्य तरीके से सफल करने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया. इनमें मुख्य रूप से रमेश सिंह, अनिल गोप, अनिल पांडे, फूलचंद साव, मुंगेश्वर चौधरी, बजरंगी गोप, छोटन साव, विनोद कुमार, मानव भाव सिंह , राजेश कुमार गुप्ता, छेदी राम, गोपाल साव, शिव जी, विजेश साव, राजू यादव, अनी सिन्हा, धनेश्वर साव, मुटुन सिंह, राजेंद्र साव, कामेश्वर बाबा, बजरंगी गोप, बिट्टू बाबा, चंद्रिका साव, महेंद्र साहू और मुख्य पुजारी गौतम पांडेय, डोमराज रामप्रसाद, अभिमन्यु और श्रद्धानंद सिंह, आनंद देव, नारायण गुप्ता, शैलेन्द्र यादव आदि शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही