Search

 
 
 

महाकुंभ : सीएम योगी ने सफाईकर्मियों के साथ भोजन किया, 10 हजार बोनस, न्यूनतम वेतन 16 हजार करने की घोषणा की

 
Prayagraj :  महाशिवरात्रि पर्व पर कल बुधवार को अमृत स्नान के बाद प्रयागराज महाकुंभ 2025 का समापन हो गया. आज गुरुवार 27 फरवरी को सीएम योगी ने महाकुंभ को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने वाले यूपी के सरकारी और संविदा कर्मियों सहित सफाई कर्मियों का सम्मान किया. महाकुंभ में स्वच्छता को लेकर अतुलनीय योगदान देने के लिए सफाई कर्मियों के 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा करते हुए कहा कि अप्रैल माह से उन्हें न्यूनतम वेतन के रूप में 16 हजार रुपए मिलेंगे. स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 लाख स्वास्थ बीमा की राशि भी दी प्रदान की जायेगी.   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा का स्वच्छताकर्मियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया.  कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने न सिर्फ मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे उनका मान बढ़ा है.

66.30 करोड़ से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 66.30 करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया. पीएम ने जो नया विजन दिया है वह यह है कि आध्यात्मिक पर्यटन की भी संभावनाएं हैं और अगर कोई राज्य इसका आधार बन सकता है तो वह उत्तर प्रदेश है. कहा कि प्रयागराज महाकुंभ ने राज्य में पांच आध्यात्मिक पर्यटन कॉरिडोर खोले हैं. उवमें  प्रयागराज-मिर्जापुर-काशी, प्रयागराज-गोरखपुर, प्रयागराज-चित्रकूट, प्रयागराज-लखनऊ-नैमिषारण्य, प्रयागराज-मथुरा-वृंदावन शामिल हैं.

स्वच्छताकर्मी  सम्मानित होकर खुश हुए  

स्वच्छताकर्मी रानी देवी, अमन, लाल बहादुर सहित अन्य  ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी ने हमारे लिए जो भी किया वह सुनकर अच्छा लग रहा है. हमने महाकुंभ में जान लगाकर मेहनत की है. उसी का लाभ आज हमें मिला है. नैनी तहसील से महाकुंभ में आये एक स्वच्छता कर्मी ने कहा कि मुख्यमंत्री  ने 10000 बोनस और 16000 रुपए निश्चित मानदेय देने की घोषणा की है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं. महाकुंभ के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में हम सभी ने मिलकर सफाई और स्वच्छता को सुनिश्चित किया. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही