Search

 
 
 

महाकुंभ : गोड्डा से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में फरवरी तक सीटें फुल

 

Godda : प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए गोड्डा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. यहां से खुलनेवाली साप्ताहिक ट्रेन हो या पटना देवघर को जानेवाली नियमित ट्रेन सभी में यात्रियों की की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. गोड्डा रेलवे स्टेशन होकर दिल्ली के लिए प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. सभी ट्रेनों में फरवरी तक सामान्य बोगी में यात्रियों की संख्या काफी होती है. बुधवार को गोड्डा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की सभी सामान्य बोगी यात्रियों से अटी थीं. आरक्षित बोगियों में जगह नहीं थी. कुंभ को लेकर गोड्डा स्टेशन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. स्टेशन मास्टर नितेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है. गोड्डा स्टेशन से दिल्ली की ओर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन में 28 फरवरी तक सभी आरक्षित सीटें फुल हैं.

स्टेशन मास्टर ने बताया कि गोड्डा स्टेशन पर महाकुंभ के मद्देनजर साफ-सफाई सहित अन्य चीजों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है. गोड्डा स्टेशन पर बुधवार को 900 से अधिक जेनरल टिकटों की बिक्री काउंटर से हुई.

यह भी पढ़ें : महाकुंभः">https://lagatar.in/mahakumbh-30-people-died-in-the-stampede-cm-yogi-ordered-investigation/">महाकुंभः

भगदड़ में 30 लोगों की मौत, सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही