Search

 
 
 

महाकुंभ भगदड़ : DGP प्रशांत कुमार और CS मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे...

 
Prayagraj : DGP प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आज प्रयागराज पहुंचे. दोनों अधिकारी उस क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां कल 9 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर भगदड़ मची थी. जानकारी के अनुसार DGPऔर मुख्य सचिव वसंत पंचमी के अवसर पर तीन फरवरी को होने वाले तीसरे अमृत स्नान से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे.

आईएएस आशीष गोयल और भानुचंद्र गोस्वामी को तत्काल प्रयागराज पहुंचने का आदेश

एक बात और कि महाकुंभ में अनुभवी अधिकारी आईएएस आशीष गोयल और भानुचंद्र गोस्वामी को तत्काल प्रयागराज पहुंचने का आदेश दिया गया है. 2019 अर्ध कुंभ श्री गोयल और श्री गोस्वामी की निगरानी में हुआ था. भानुचंद्र उस समय डीएम और प्राधिकरण के वीसी थे. आशीष गोयल तब के इलाहाबाद के कमिश्नर और अर्धकुंभ मेले के प्रभारी थे. प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए गठित न्यायिक समिति के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त जस्टिस हर्ष कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद है कि एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंप देंगे. कहा कि कल सुबह हम साइट निरीक्षण के लिए वहां जायेंगे. उनके साथ सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी वीके गुप्ता तथा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डीके सिंह बतौर सदस्य शामिल हैं. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही