Search

योगी सरकार में महामाफिया राज, अखिलेश यादव ने पीएम मोदी, सीएम योगी को दिया जवाब

Lucknow :  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महामाफिया राज की सरकार है. उन्होंने पीएम मोदी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि भाजपा में जो जितना बड़ा है उसका झूठ भी उतना बड़ा है. बता दें कि  2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे आक्रामक प्रचार और पीएम मोदी की ओर से लगाये गये आरोपों पर अखिलेश यादव ने जोरदार पलटवार किया. अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, `बाबा सरकार में महामाफिया राज है. उन्होंने कहा, लखीमपुर के किसानों की हत्या, हाथरस की बेटी के साथ अमानवीयता, गोरखपुर हत्याकांड,  फरार पुलिस कप्तान व अन्य जघन्य कांड जनता भूल नहीं सकती…झूठ बोलने की भी एक हद होती है. भाजपा में जो जितना बड़ा उतना बड़ा उसका झूठ. इसे भी पढ़ें : शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-does-not-like-pm-modis-o-mitro-said-this-virus-is-more-dangerous-than-omicron-variant/">शशि

थरूर को पीएम  मोदी का ओ मित्रों…रास नहीं आ रहा, कहा, इस वायरस का कोई तोड़ नहीं,  यह ओमिक्रॉन वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक  

अखिलेश पर जमकर हमलावर हुए थे मोदी

जान लें कि पीएम मोदी ने 2012 से 2017 तक यूपी में काबिज सपा सरकार पर हमला करते हुए सोमवार को वर्चुअल रैली में कहा था कि पश्चिमी यूपी के लोग कभी नहीं भूल सकते कि जब ये क्षेत्र दंगे की आग में जल रहा था, तो पहले वाली सरकार उत्सव मना रही थी. 5 साल पहले गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ों के घर-ज़मीन-दुकान पर अवैध कब्ज़ा, समाजवाद का प्रतीक था.  आये दिन लोगों के पलायन की खबर आती थी. इसे भी पढ़ें :  ">https://lagatar.in/up-ed-s-joint-director-rajeshwar-singh-vrs-approved-preparing-to-contest-elections-on-bjp-ticket/">

 UP :  ईडी के संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह का वीआरएस स्वीकृत, भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में !

बेटी घर से बाहर निकलने में घबराती थी

अखिलेश राज में दबंगों और दंगाइयों के शासन का आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा था कि कोई भूल नहीं सकता कि 5 साल पहले यूपी को लेकर क्या चर्चा होती थी?  5 साल पहले- दबंग और दंगाई ही कानून थे, उन्हीं का कहा ही शासन का आदेश था.  5 साल पहले व्यापारी लुटता था, बेटी घर से बाहर निकलने में घबराती थी और माफिया, सरकारी संरक्षण में खुलेआम घूमते थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//