Search

 
 
 

राजभवन के सामने 10 अगस्त को मजदूरों का महापड़ाव

 
Ranchi : केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठन 10 अगस्त को रांची में राजभवन के समक्ष जुटेंगे. मजदूर महापड़ाव अयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी की समीक्षा के लिए सोमवार को सीटू राज्य कार्यालय में संयुक्त ट्रेड यूनियनों की बैठक हुई. मजदूर महापड़ाव के पूर्व राज्य के चार प्रमंडलों में कनवेंशन आयोजित किया गया. इसके लिए राज्य सघन जनसंपर्क आभियान चलाने एवं चौक- चौराहों पर नुक्कड़ सभा करने का फैसला लिया गया.

हजारों मजदूर भाग लेंगे

मजदूर महापड़ाव रांची और धनबाद में होगा, जिसमें हजारों मजदूर भाग लेंगे. महापड़ाव को लेकर आयोजित बैठक में एटक, एक्टू, इंटक समेत अन्य केन्द्रीय यूनियनों के नेता शामिल हुए. बैठक में सीटू के महासचिव विश्वदेव, एक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन, एटक के जिला सचिव सच्चिदानंद मिश्र के अलावे निर्माण फेडरेशन के नेता भुवनेश्वर केवट, कर्मचारी महासंघ के सुनील साह, संजय पासवान प्रतीक कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-ring-road-construction-agencies-will-have-to-plant-30-thousand-saplings-in-july-forest-department-gave-instructions/">रांची

रिंग रोड निर्माण एजेंसियों को जुलाई में लगाने होंगे 30 हजार पौधे. वन विभाग ने दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही