NewDelhi : नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता-गाली गलौच करने के आरोप में जेल में बंद श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज ने आज रविवार को भंगेल में महापंचायत का आयोजन किया. महापंचायत के मंच पर नोएडा से भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की गयी. साथ ही मांग की गयी कि सांसद अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. खबर है कि मंच पर उन छह लड़कों को सम्मानित किया गया है, जो सोसाइटी में उपद्रव मचाने के आरोप में जेल भेजे गये थे. महापंचायत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार तक से त्यागी बिरादरी के लोग शामिल हुए.
खान के भाषणों के Live प्रसारण पर रोक, पाकिस्तान सरकार ने लगाई पाबंदी, हो सकते हैं गिरफ्तार
भगत सिंह के नाम पर रखा जायेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम, पंजाब-हरियाणा सरकार में बनी सहमति
Noida, UP | Heavy police force deployed as Tyagi community assembles for the Mahapanchayat pic.twitter.com/cBFp2GhLpL
">https://t.co/cBFp2GhLpL">pic.twitter.com/cBFp2GhLpL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August">https://twitter.com/ANINewsUP/status/1561207067968319488?ref_src=twsrc%5Etfw">August
21, 2022
जेल गये लोकेंद्र त्यागी ने श्रीकांत त्यागी का संदेश महापंचायत में सुनाया
जेल गये लोकेंद्र त्यागी ने श्रीकांत त्यागी का संदेश महापंचायत में सुनाया. उन्होंने कहा, आपने गैंगस्टर से नेता बनते हुए बहुत देखे होंगे. नेता से गैंगस्टर देखना हो तो श्रीकांत त्यागी को देखिए. मंच पर से योगी सरकार के बहिष्कार की आवाज उठने पर डैमेज कंट्रोल भी किया गया. मंच से कहा गया कि हमारी लड़ाई योगी सरकार से नहीं, सिर्फ सांसद महेश शर्मा से है. इसे भी पढ़ें : इमरान">https://lagatar.in/ban-on-live-telecast-of-imran-khans-speeches-pakistani-government-imposed-restrictions-may-be-arrested/">इमरानखान के भाषणों के Live प्रसारण पर रोक, पाकिस्तान सरकार ने लगाई पाबंदी, हो सकते हैं गिरफ्तार
सांसद महेश शर्मा को हिंसा का डर सताया, पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा
महापंचायत के बीच भाजपा सांसद महेश शर्मा ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को एक पत्र लिखा. उन्होंने लिखा कि नोएडा के रामलीला मैदान में एक संगठन ने धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है. इसमें हिंसात्मक गतिविधि हो सकती है. प्रदर्शन में शामिल कुछ प्रायोजित असामाजिक लोग गौतमबुद्ध नगर में कैलाश अस्पताल और हमारे घर को नुकसान पहुंचा सकते है. मांग की कि दोनों जगह पुलिस सुरक्षा लगाई जाये. आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : शहीद">https://lagatar.in/chandigarh-airport-will-be-named-after-shaheed-bhagat-singh-punjab-haryana-government-agreed/">शहीदभगत सिंह के नाम पर रखा जायेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम, पंजाब-हरियाणा सरकार में बनी सहमति
Leave a Comment