Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

Advertisement
Advertisement
  New Delhi :  किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आज गुरुवार को किसान मजदूर महापंचायत का आह्वान किया है. यह देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. वाहनों की जांच के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली के मध्य हिस्से में यातायात प्रभावित हो सकता है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ राजधानी में प्रवेश नहीं करेंगे 

पुलिस ने यात्रा परामर्श जारी कर लोगों को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने का सुझाव दिया है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं पर तैनात अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गयी है. किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ राजधानी में प्रवेश नहीं करने को कहा गया है. दिल्ली पुलिस ने किसानों को इस शर्त पर महापंचायत की अनुमति दी है कि इसमें 5000 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं होंगे, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं लायी जायेगी और रामलीला मैदान तक कोई मार्च नहीं निकाला जायेगा.

संयुक्त किसान मोर्चा  किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन कर रहा है 

तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर 2020-21 में हुए किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि वह रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करेगा, जिसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का प्रस्ताव पारित किया जायेगा. एसकेएम ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस ने उसे 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करने तथा दिल्ली नगर निगम प्रशासन के सहयोग से पार्किंग स्थल और पानी, शौचालय व एम्बुलेंस जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है.

पांच हजार से अधिक लोगों के न जुटने की शर्त पर महापंचायत की अनुमति

पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्ष वर्धन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पांच हजार से अधिक लोगों के न जुटने की शर्त पर महापंचायत की अनुमति दी गयी है. उन्होंने बताया कि किसानों ने उन्हें शपथ पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे ट्रैक्टर और कोई हथियार नहीं लायेगे और दिल्ली में कोई मार्च नहीं करेंगे. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसानों को दोपहर ढाई बजे के बाद अपना कार्यक्रम समाप्त होते ही मैदान खाली करने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि अगर वे वादे का पालन नहीं करते हैं और दिल्ली में कानून-व्यवस्था तोड़ते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में यातायात प्रभावित होने की संभावना  

डीसीपी ने कहा, हमें उम्मीद है कि एसकेएम के नेता वादे का पालन करेंगे.” पुलिस ने कहा कि गुरुवार को रामलीला मैदान में किसानों के जमा होने के कारण दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में यातायात प्रभावित हो सकता है. दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाजीपुर में दिल्ली कूच करने का प्रयास कर रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल तैनात हैं. सैंकड़ों किसान पिछले एक महीने से पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही