Search

 
 
 

नहाय-खाय के साथ महापावन छठ महापर्व 12 अप्रैल से

 

13 को खरना, 14 को पहला अर्घ्य

Ranchi : सूर्य उपासना का अति पावन चैती छठ व्रत-अनुष्ठान शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो जायेगा. व्रती स्नान-ध्यान कर छठी मईया की आराधना करेंगे. 13 अप्रैल को खरना का निर्जला उपवास रखा जाएगा. व्रतधारी-महिला, पुरुष इस दिन शाम ढलने के बाद पूजा-अर्चना कर छठी मईया को शुद्ध रूप से पकाए गए खीर आदि पकवान का भोग लगाएंगे. इसके बाद स्वयं ग्रहण कर अपना उपवास तोड़ेंगे. फिर परिवार सहित इष्ट-मित्रों के बीच प्रसाद रूप में उसे वितरण किया जाएगा. माना जाता है कि खरना का महाप्रसाद पाने वालों का जीवन धन्य हो जाता है, रोग-शोक से मुक्ति मिलती है. जीवन में सदा सुख और समृद्धि बना रहता है. इसी भाव से खरना का प्रसाद पाने को लोग लालायित रहते हैं. 14 अप्रैल को पहला अर्घ्य है. शहर के विभिन्न तालाबों, डैम और जलाशयों में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा. सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अपर्ण के साथ चार दिनी सूर्योपासना का व्रत छठ संपन्न हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/changes-in-the-traffic-system-of-the-city-due-to-sarhul-festival/">सरहुल

पर्व को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही