Search

 
 
 

6 फरवरी से महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी, विजेता को मिलेगा 2.5 लाख का पुरस्कार

 
Ranchi : महाराजा मदरा मुंडा चैंपियन ट्रॉफी 2024 सीजन-4 का उद्घाटन 6 फरवरी को होगा. प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर सोमवार को महाराजा मदरा मुंडा स्टेडियम में आयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक में कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 फरवरी को और समापन 14 फरवरी को होगा. इस प्रतियोगिता में झारखंड सहित दूसरे राज्य से भी टीम शामिल होगी. इस वर्ष सीजन-4 में टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 2.5 लाख, द्वितीय पुरस्कार 2 लाख, तृतीय 50 हजार, चतुर्थ पुरस्कार 50 हजार दिया जाएगा. प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा और मैन ऑफ द सीरीज में बाइक दी जाएगी. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीम के लिए प्रवेश शुल्क 21 हजार रुपए रखा गया है. प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक है. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
बैठक में मुख्य रूप से कांके पूर्वी जिला परिषद सदस्य संजय महतो,आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय मुंडा, सचिव अजय एक्का, कोषाध्यक्ष प्रेम किशोर महतो, मदन महतो, अरुण मुंडा, ग्राम प्रधान अजय महतो, भक्तु जी, विजय मुंडा, बबलू मुंडा, संदीप राम, राधा मुंडा, पंकज, वीरेंद्र मुंडा, नरेश पाहन, रंजन लकड़ा, श्याम उरांव, लक्ष्मण उरांव, मंगराज मिंज, छोटू मुंडा, सुशील टोप्पो, प्रकाश उरांव, सलाहकार फरीद खान आदि लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही