Search

 
 
 

महाराष्ट्र : अवैध तरीके से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

 
Mumbai :   महाराष्ट्र के ठाणे से पुलिस ने अवैध तरीके से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. इसमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं. नवी मुंबई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. सभी को एक और दो मार्च की रात को गिरफ्तारी किया गया. लेकिन पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार को दी. (पढ़ें, पलामू:">https://lagatar.in/palamu-program-on-women-empowerment/">पलामू:

महिला सशक्तिकरण पर हुआ कार्यक्रम)

बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक नवी मुंबई के घनसोली इलाके में एक घर में शादी की सालगिरह मनाने के लिए इकट्ठा होंगे. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस घर पर छापा मारा. छापेमारी कर पुलिस ने 10 महिलाओं और 8 पुरुषों को पकड़ा. गिरफ्तार सभी बांग्लादेशी पिछले एक साल से बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहे थे.  सभी के खिलाफ विदेशी कानून, 1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम, 1950 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/holi-milan-ceremony-at-jharkhand-rjd-state-headquarters-leader-activist-in-holiana-mood/">झारखंड

राजद प्रदेश मुख्यालय में होली मिलन समारोह, होलियाना मूड में नेता-कार्यकर्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही