Search

 
 
 

महाराष्ट्र एटीएस ने दो लोगों को सात किलोग्राम यूरेनियम के साथ गिरफ्तार किया

 

MumbaI  :  खबर है कि महाराष्ट्र एटीएस ने  दो लोगों को सात किलोग्राम यूरेनियम के साथ गिरफ्तार किया है.   बताया गया कि दोनों आरोपी कुछ दिनों से इस यूरेनियम को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे. जब्त किये गये यूरेनियम की कीमत बाजार में लगभग 21 करोड़ रुपये आंकी गयी है. सूत्रों के अनुसार मुंबई स्थित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के अधिकारियों ने इस यूरेनियम को वेरीफाई किया है. जिसके बाद  मामला दर्ज किया गया है


निजी लैब में यूरेनियम की जांच करवायी गयी


एटीएस अधिकारियों के अनुसार अगर यह यूरेनियम (Uranium) गलत हाथों में लग जाये तो इसका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जा सकता है. खबर है कि आरोपियों ने किसी निजी लैब में इस यूरेनियम की जांच करवाई थी,  लैब वालों ने यूरेनियम की प्योरिटी बताने में आरोपियों की मदद की थी.

 प्राइवेट लैब की हो रही छानबीन  

महाराष्ट्र एटीएस इस प्राइवेट लैब की छानबीन करने में जुटी हुई है, जहां से इस यूरेनियम की प्योरिटी टेस्ट कराया गया था. बता दें कि यूरेनियम का इस्तेमाल संवेदनशील चीजों को बनाने में किया जाता है.   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही