Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के CM शिंदे, उनके मंत्री अयोध्या पहुंचे, देवेंद्र फडणवीस भी आये, राम लला के दर्शन करेंगे, सरयू तट पर आरती भी करेंगे

Ayodhya : महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे और ‌उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री आज रविवार को अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे. सभी मंत्री शनिवार रात विमान से लखनऊ पहुंचे. सभी आज रविवार को अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करेंगे. बता दें कि शिंदे मंत्रियों के साथ शनिवार रात लखनऊ में ही रुके. आज सुबह वह हेलिकॉप्टर से अयोध्या में सरयू नदी के तट पर उतरे. इससे पहले शिंदे ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाये जाने से एक साल पहले 25 नवंबर, 2018 को शिवसेना नेता के रूप में अयोध्या का दौरा किया था. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/the-effect-of-the-new-formula-of-the-central-government-cng-png-became-cheaper-in-34-cities-including-chennai-jaipur/">केंद्र

सरकार के नये फॉर्मूले का असर, चेन्नई, जयपुर समेत 34 शहरों में सस्ती हुई CNG-PNG

 शिंदे हनुमानगढ़ी मंदिर और राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे

इसी बीच खबर आयी कि राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अयोध्या पहुंच गये हैं. आज वे यहां दोपहर 12 बजे की आरती और साढ़े बारह बजे मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे. इस दौरान उनके साथ भाजपा के मंत्री मौजूद रहेंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के प्रवक्ता विराज मुलाये ने बताया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी मंदिर और राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. वह यहां चल रहे निर्माण कार्य को भी देखेंगे. खबर है कि राम जन्मभूमि मंदिर और सरयू नदी के तट पर शाम की आरती करेंगे. वह अयोध्या के संतों से भी मुलाकात. वह अयोध्या से आज रविवार को ही मुंबई लौट जायेंगे. जानकारी के अनुसार शिंदे अयोध्या में लगभग नौ घंटे बितायेंगे. इसे भी पढ़ें :  एक">https://lagatar.in/one-plot-13-acres-rail-from-96-hours-nh-jam-from-120-hours/">एक

प्लॉट, 13 रकबे, 96 घंटे से रेल, 120 घंटे से एनएच जाम, नक्सलियों ने 11 वाहन फूंके, रांची बंद का मिलाजुला असर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

महाराष्ट्र से दो ट्रेनें 3,000 श्रद्धालुओं के लेकर अयोध्या पहुंची

शिंदे ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या उनके और उनके समर्थकों के लिए परम आस्था का स्थान है. कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर देखना चाहते थे. CM ने कहा था कि उन्होंने जय श्री राम के नारों के बीच शिवसैनिकों को मंदिर शहर ले जाने वाली एक विशेष ट्रेन को मुंबई में हरी झंडी दिखाई. स्पेशल ट्रेन को सामने चलो अयोध्या बोर्ड लगाकर खूबसूरती से सजाया गया था. शिंदे ने बताया कि शिवसैनिकों को लेकर एक और ट्रेन नासिक से अयोध्या के लिए रवाना हुई. इसे भी पढ़ें :  कर्नाटक">https://lagatar.in/pm-modi-did-safari-in-bandipur-tiger-reserve-went-inside-20-km/">कर्नाटक

से आयी दिलचस्प खबर, बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी की पीएम मोदी ने, 20 किमी अंदर तक गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही