Mumbai : सीबीआई ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले मे कोचिंग संचालक प्रोफेसर शिवराज मेटगांवकर को गिरफ्तार किया है.
कोचिंग संचालक के घर से कमेस्ट्री का Question Bank मिला, जो NEET UG के पेपर से हूबहू मिलता है. शिवराज को लातूर(महाराष्ट्र) स्थित उसके कोचिंग सेंटर से गिरफ्तार किया गया.
वह कमेस्ट्री पेपर लीक किंगपिन पीवी कुलकर्णी का करीबी सहयोगी है और पेपर लीक मामले में शामिल है.पेपर लीक मामले में की जाने वाली यह 10 वीं गिरफ्तारी है.
सीबीआई ने पेपर लीक मामले की जांच के दौरान पांच ठिकानों पर छापा मारा. सीबीआई ने प्रोफ़ेसर शिवराज के लातूर स्थित कोचिंग सेंटर और उसके घर को छापामारी के दायरे में शामिल किया.
शिवराज RCC नामक कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाता है. उसके कोचिंग संस्थान की कुल नौ ब्रांच हैं. लातूर स्थित कोचिंग सेंचर RCC कोचिंग का मुख्यालय है. छापामारी के दौरान लातूर स्थित कोचिंग सेंटर और घर से कमेस्ट्री का Question Bank मिला है.
यह Question Bank, तीन मई को आयोजित NEET परीक्षा के पपर से हूबहू मिलता है. पी.वी.कुलकर्णी ने NEET कमेस्ट्री के पेपर अपने इस सहयोगी के साथ भी साझा किया था. इसके बाद शिवराज के कोचिंग संस्थान में भी कुछ खास छात्रों को लाखों रूपये फीस लेकर सवाल जवाब लिखवाये गये थे
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जाने वाला यह दूसरा कोचिंग संचालक है. इससे पहले मनीषा वाघमारे को गिरफ्तार किया गया था.
मनीषा ने लाखों रुपये लेकर अपने घर में विशेष कोचिंग चलायी थी और कमेस्ट्री के अलावा बॉटनी और बायोलॉजी के सवाल जवाब लिखवाये थे. सीबीआई ने अब तक पेपर लीक के दो मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है.
इसमें कमेस्ट्री का पेपर लीक करने के मामले में पीवी कुलकर्णी और बायोलॉजी का पेपर लीक करने के मामले में मनीषा गुरुनाथ शामिल है. दोनों को ही NTA ने संबंधित विषयों के Question Paper को अंतिम रूप देने के लिए Expert के रूप में नियुक्त किया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे
Leave a Comment