Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र  :  मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के मंत्री, विधायकों का प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Mumbai : महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आ गया है. महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनों पार्टियों से जुड़े नेता केंद्र का मोदी सरकार और भाजपा पर हमलावर हैं.  खबरों के अनुसार कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के मंत्री, विधायक, सांसद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मुंबई में मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती से सांसद सुप्रिया सुले भी मंत्रालय के बाहर हो रहे प्रोटेस्ट में शामिल हुए हैं. छगन भुजबल जयंत पाटिल भी शामिल हुए.

इकबाल कासकर को ED ऑफिस लाया गया 

जान लें कि कल बुधवार को स्पेशल PMLA कोर्ट ने नवाब मलिक को 3 मार्च तक के लिए ED की हिरासत में भेज दिया. 8 घंटे की पूछताछ के बाद मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में  कल गिरफ्तार किया गया था. ED ने आज गुरुवार को मलिक की बहन को पूछताछ के लिए ED ऑफिस बुलाया. खबर है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके भाई कप्तान मलिक को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया है. जानकारी के अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ED ऑफिस लाया गया है. यहां नवाब मलिक के सामने बैठकर उनसे पूछताछ की जायेगी. इसे भी पढ़ें : यूक्रेन">https://lagatar.in/over-18000-indians-stranded-in-ukraine-air-india-flight-ai1947-returned-midway/">यूक्रेन

में 18,000 से ज्यादा भारतीय फंसे, एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 बीच रास्ते से लौटी   

भाजपा जवाबी प्रदर्शन में जुटी

महाविकास अघाड़ी के प्रदर्शन के जवाब में भाजपा ने भी राज्य नें  प्रदर्शन करने का ऐलान किया. पुणे में भाजपा नेताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. महाविकास अघाड़ी नेताओं के खिलाफ की नारेबाजी. पुणे महानगर पालिका भवन के सामने भाजपा शहर अध्यक्ष जगदीश मलिक के नेतृत्व में आंदोलन किया गया. नवाब मलिक पिछले कई माह से समीर वानखेड़े को लेकर भाजपा पर हमलावर थे. इस क्रम में उन्होंने कहा था, सुना है कि मेरे घर जल्द मेहमान (ईडी) आने वाले हैं. बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे उनके कुर्ला वाले घर पर ईडी की टीम सीआरपीएफ कर्मियों के साथ पहुंची और उन्हें अपने साथ ईडी कार्यालय ले गयी. दोपहर बाद  उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसी से जुड़े मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें :  गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-rahul-gandhi-surrounds-pm-modi-on-6-thousand-crore-coal-scam-demands-inquiry-by-supreme-court-judge/">गुजरात

 : 6 हजार करोड़  के कोयला घोटाले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग

दाऊद की बहन ने मलिक को बेची जमीन!

सूत्रों के अनुसार ED नवाब मलिक द्वारा दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर को कुर्ला में 3 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए 80 लाख रुपए के किये गये भुगतान की जांच कर रही है. लगभग 25 लाख रुपए चेक से और बाकी 55 लाख रुपए नकद दिये गये थे. ED ने आरोप लगाया है कि मलिक ने कुर्ला में जो जमीन खरीदी थी, वह मुनीरा प्लंबर की थी. हसीना पारकर ने वह जमीन फर्जी पावर ऑफ अटॉनी के जरिए ली थी. इसके बाद उसे 1993 ब्लास्ट के दो आरोपियों के सहारे नवाब मलिक को बेच दिया गया था.

  फडणवीस ने लगाया था अंडरवर्ल्ड से संबंध का आरोप

पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक पर 1993 बम धमाकों के दो आरोपियों से कुर्ला इलाके में करीब तीन एकड़ जमीन को कौड़ियों के दाम पर खरीदने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह सौदा इस जमीन को सरकारी कब्जे से बचाने के लिए किया था [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही