Mumbai : महाराष्ट्र में महायुति की आज शुक्रवार को होने वाली बैठक टलने की खबर आयी है. सूत्रों के अनुसार सीएम एकनाथ शिंदे आज अपने गांव(सतारा जिला) चले गये हैं. वे कल शनिवार को वापस आ सकते हैं. इससे पूर्व महायुति के तीनों आला नेता सीएम शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने दिल्ली में अमित शाह के साथ लगभग 3 घंटे की मैराथन बैठक की थी. बैठक में क्या हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आय़ी है. बैठक के बाद तीनों नेता मुंबई लौट आये थे. आज विभागों क बंटवारे के संबंध में चर्चा करने के लिए मुंबई में महायुति के तीनों नेताओं के बीच बैठक होनी थी.
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे अचानक अपने गांव रवाना, महायुति की बैठक टली, मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार...
Last Updated: Nov 29, 2024 12:00 AM (IST)